{"_id":"61c3972f5287a449883d69b4","slug":"no-approval-but-preparation-for-opening-of-cleaning-tenders-panipat-news-knl936333198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजूरी नहीं पर सफाई के टेंडर खोलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजूरी नहीं पर सफाई के टेंडर खोलने की तैयारी
विज्ञापन
पानीपत। शहर की सफाई के लिए चार जोन बनाकर लगाए गए टेंडरों के खुलने की समय सीमा अब चार जनवरी तक बढ़ा दी गई है। अब ये टेंडर पांच जनवरी को खोले जाएंगे। तकनीकी बिड में कामयाब मिलने वाली एजेंसिंयों की फाइनेंशियल बिड को खोला जाएगा। इसके बाद सबसे कम रेट देने वाली एजेंसी को टेंडर अलॉट किए जाएंगे। खास बात यह कि अभी भी टेंडरों को फैसला निकाय मुख्यालय के हाथ में है। अगर इनकी मंजूरी को रद्द कर दिया तो निगम को भी इन्हें रद्द करना पड़ेगा।
बता दें कि नगर निगम ने 11 दिसंबर को शहर की सफाई के लिए चार जोन बनाकर शॉर्ट टर्म टेंडर लगाए थे। इनके लिए अंतिम आवेदन तिथि 22 दिसंबर तक रखी गई थी। इसमें तमाम खामियां थीं। इस संबंध खबर को ‘अमर उजाला’ ने 11 दिसंबर के अंक में प्रकाशित किया था। इसके बाद 12 दिन के लिए ये शॉर्ट टर्म टेंडर वेबसाइट पर लगे भी रहे। बताया जा रहा है कि इन टेंडरों में करीब छह एजेंसिंयो ने भाग लिया। 23 दिसंबर को टेंडर खुलने ही वाले थे कि 22 दिसंबर की शाम को ही शहरी स्थानीय निकाय ने इनकी तारीख को आगे खिसका दिया। निदेशालय का मानना है कि अभी ये टेंडर जल्दबाजी में लगाए गए हैं। इनके लिए निकाय अधिकारियों को इन पर विचार-विमर्श करने का समय चाहिए।
खास बात ये है कि निगम ने इन टेंडरों के लिए ढाई करोड़ रुपये प्रतिमाह के खर्च बनाया था। इसकी मुख्यालय से मंजूरी मांगी भी थी। तब मुख्यालय ने केवल शहर को एक जोन बनाकर डेढ़ करोड़ की मंजूरी दी थी, लेकिन निगम अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर करवाकर चार जोन के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए फिर से मुख्यालय भिजवा दिया। अभी तक इस प्रस्ताव को मंजूरी भी नहीं मिली थी कि निगम ने अपने दम पर इन टेंडरों को लगा दिया। हालांकि अभी भी टेंडरों को फैसला निकाय मुख्यालय के हाथ में है। अगर इनकी मंजूरी को रद्द कर दिया तो निगम को इन टेंडरों को रद्द करना पड़ेगा।
विज्ञापन
इस बार पूर्व-पश्चिम नहीं, सीरियल वाइज लगाए टेंडर
पहले नगर निगम ने जीटी रोड के पूर्व दिशा और पश्चिम दिशा के वार्डों के लिए टेंडर लगाने का प्लान बनाया था, लेकिन निगम ने ये अब टेंडर सीरियल वार्ड वाइज लगाए हैं। इनमें वार्ड नंबर एक से लेकर सात, आठ से लेकर चौदह, पंद्रह से बीस और इक्कीस से लेकर छब्बीस तक लगाए हैं। इनमें दो जोन में सात सात वार्ड, दो जोन में छह छह वार्ड शामिल किया गया।
मुख्यालय ने किए 4 जनवरी तक स्थगित
शहरी स्थानीय निकाय की तरफ से इन टेंडरों को 4 जनवरी तक स्थगित कर दिया है। अब ये टेंडर 5 जनवरी को खोले जाएंगे।
आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।