{"_id":"6797ed4c7beb570568035f05","slug":"nine-wards-reserved-for-women-worsened-equations-among-former-councilors-panipat-news-c-244-1-pnp1001-131246-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नौ वार्ड महिला आरक्षित, पूर्व पार्षदों के बिगड़े समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नौ वार्ड महिला आरक्षित, पूर्व पार्षदों के बिगड़े समीकरण
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नगर निगम के वार्डों का ड्रा सोमवार शाम को निकाल दिया गया। इसमें पांच वार्ड बीसी, तीन एससी और पांच वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए हैं। तीनों वर्गों में महिलाओं के नौ वार्ड आरक्षित किए हैं।
नए आरक्षण में भाजपा के पूर्व डिप्टी मेयर और भाजपा के पूर्व पार्षदों समेत आधा दर्जन पार्षदों का चुनावी समीकरण बिगड़ गया है। उनको अब नए सिरे से साथ लगते वार्ड में अपनी तैयारी करनी होगाी। ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत सबसे अधिक शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के नजदीकी पार्षद प्रभावित हुए हैं। इन सबके बीच नगर निगम चुनाव को लेकर एक साथ सरगर्मी भी बढ़ गई है।
नगर निगम के चुनाव को लेकर सोमवार दोपहर विभिन्न वार्डों का ड्रा निकालने को लेकर बैठक जिला सचिवालय में बुलाई थी। एडहॉक कमेटी के पांचों सदस्य बैठक में पहुंच गए लेकिन प्रशासनिक व निगम अधिकारी बैठक में नहीं पहुंच पाए। एक बार बैठक स्थगित होने की चर्चा शुरू हो गई। पार्षदों ने अपने नजदीकी नेताओं के साथ फोन पर संपर्क कर ड्रा को लेकर चर्चा की। प्रशासन ने शाम को साढ़े पांच बजे ड्रा को लेकर बैठक की।
विज्ञापन
डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया की उपस्थिति में ड्रा निकाला गया। निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव, डीएमसी अरुण भार्गव और वार्डबंदी को लेकर गठित एडहॉक कमेटी के सदस्य अशोक कटारिया, रामकुमार सैनी आदि मौजूद रहे।