{"_id":"68279fbe38f5c3ca2b0b38de","slug":"nine-booked-for-attacking-panipat-news-c-244-1-pnp1006-137086-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हमला करने के मामले में नौ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हमला करने के मामले में नौ पर केस
विज्ञापन
सनौली। सनौली थाना क्षेत्र के नवादा आर गांव में बुधवार को सुबह राजेश अपने ताऊ के लड़के सुनील के साथ बाइक पर सवार होकर पानीपत फैक्टरी में ड्यूटी करने के लिए जा रहे थे।
वे दोनों नवादा आर गांव से सनौली की तरफ पुरानी रेत की खान के पास पहुंचे तो कुछ लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राली से रास्ता रोककर उन पर तेज हथियारों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। जिसमें सुनील गंभीर रूप से घायल है और अभी भी उपचाराधीन हैं।
वहीं वीरवार शाम को दोनों युवकों के परिजनों सहित नवादा आर गांव के काफी संख्या में ग्रामीणों ने सनौली खुर्द थाना में पहुंचकर हमला करने वाले लोगों के नाम लिखकर शिकायत दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने राजेश निवासी नवादा आर गांव की शिकायत पर वीरवार रात को ही गांव के नौ लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की छह विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सनौली खुर्द थाना पुलिस ने दबिश देकर चार युवकों से पूछताछ की है। जबकि पुलिस की दबिश के दौरान कई युवक मौके से अपने घरों से भाग गए।
इसी मामले में वीरवार को नवादा आर गांव में सर्व समाज की पंचायत हुई थी और उसमें आरोपियों को गिरफ्तारी करके सख्त सजा देने की मांग की थी।
इस बारे में सनौली थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।