फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nikita came out of the village and shone on the national stage of handball

Panipat News: गांव से निकलकर हैंडबॉल के राष्ट्रीय फलक पर चमकी निकिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Nikita came out of the village and shone on the national stage of handball
पानीपत। लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। ये लाइनें पानीपत के साथ लगते निंबरी गांव निकिता पर सटीक बैठ रही है। निकिता ने आर्थिक तंगी से जूझते हुए खुद को खेलों में स्थापित किया। वे आज हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। वह आज अपने परिवार का भी सहारा बन गई।
विज्ञापन

निंबरी गांव की निकिता तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। उन्होंने बताया कि उनका बचपन से ही खेलों में परिवार के साथ प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का सपना था। उन्होंने इसको अपने परिवार के साथ साझा किया लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी बेहतर नहीं थी। इस बीच 2019 में उनके पिता राजेश का निधन हो गया। वह अपना मनोबल खो बैठी। उसको पिता के जाने के बाद अपने भविष्य की भी चिंता सताने लगी। मां और भाई-बहन ने उनको हौसला दिया। इसके बाद उनमें खेलों में आगे आने की जिज्ञासा फिर पैदा हुई। उन्होंने खेलों में अपने पिता का नाम रोशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने हैंडबॉल में अभ्यास करना शुरू कर दिया। वह राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं। इनमें खेलों इंडिया में कांस्य पदक, जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और नार्थ यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। उनका एकमात्र लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत अपने पिता और देश का गौरव बढ़ाना है। वह इसके लिए लगातार अभ्यास कर रही है। और अपने पिता के साथ प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी है। अब निकिता खेलों के साथ अपनी पढ़ाई भी पूरी कर रही है। वह इसके साथ भिवानी से बीपीएड की पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन




ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में चयन

निकिता ने बताया कि उनका चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 22 मार्च को भिवानी में होगी। इसमें विभिन्न प्रदेशों की टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed