फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   NIC data confused the public including the candidates

एनआईसी के आंकड़ों ने प्रत्याशियों समेत जनता को भी उलझाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
NIC data confused the public including the candidates
पानीपत। नपा समालखा चुनाव में वेबसाइट पर चुनावी आंकड़ों को अपलोड करने की जिम्मेदारी एनआईसी को दी गई थी। एनआईसी की एक टीम मतगणना केंद्र के अंदर बैठकर आंकड़ों को पोर्टल पर अपलोड कर रही थी। इसी बीच किसी तकनीकी खराबी या अन्य कारण से पोर्टल पर दिए गए आंकड़े गलत हो गए। हालांकि कांउटिंग रिपोर्ट अलग से तैयार की जा रही थी, फिर भी कुछ समय के लिए गलत आंकड़ों ने लोगों को भ्रमित किया।
विज्ञापन

चुनाव में कुल 21588 वोट पोल हुए थे लेकिन ठीक 10:58 बजे पोर्टल पर भाजपा प्रत्याशी अशोक कुच्छल को 21938 वोटों से विजयी दिखाया गया। जबकि इनके अलावा संजय को 16694 वोट दिखाए। अशोक गुप्ता को 4045, भरत सिंह छौक्कर को 2504, कुसुम लता को 1690, उमेश कुमार को 871, हरुनद्दीन को 619, सुनीत को 225 और नोटा पर 307 वोट दर्शाए गए। ये कुल वोट 28893 बने। जो वास्तविक वोटों से 27305 ज्यादा थे। पोर्टल पर इस डाटा के अपलोड होते हुए हड़कंप मच गया, जिसे तुरंत प्रभाव से एनआईसी के कर्मचारियों ने संभाल लिया।
विज्ञापन

इसके ठीक आठ मिनट बाद 11:06 बजे पोर्टल को खाली कर दिया गया। इसमें सिर्फ प्रत्याशियों के नाम ही रह गए। उनके आगे की वोट हटा दी गई। इसके बाद 11:07 बजे पर वोट जीरो दिखाई दिए। 11:09 बजे पर पहला राउंड चलाते हुए अशोक कुच्छल को 4220 और बेनीवाल को 3530 वोट दिखाए। 11:09 बजे दूसरा राउंड शुरू दिखाते हुए अशोक को 8014 और संजय को 6085 वोट दिखाए। इसके बाद 11:11 बजे तीसरे राउंड में अशोक को 9707 और संजय को 7079 वोट दिखाए। पोर्टल पर इन तीनों रांउड का अंतिम अपडेट 11:10 बजे का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल के नीचे बताए नियम
एनआईसी के ओर से पोर्टल पर दिए गए आंकड़ों के नीचे कुछ घोषणाएं भी की गई हैं, जिनमें लिखा गया है कि ये घोषणाएं सिर्फ लोगों को तुरंत प्रभाव से जानकारी देने के लिए बनाई गई हैं। इनमें कई बार तकनीकी या अन्य किसी प्रकार की बाधा का एनआईसी जिम्मेदार नहीं होगा। डैश बोर्ड पर दिए गए आंकड़े अधिकारियों की ओर से उपलब्ध करवाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed