फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   New Year will be welcomed this time with religious programs

Panipat News: धार्मिक कार्यक्रमों के साथ इस बार किया जाएगा नए साल का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
New Year will be welcomed this time with religious programs
पानीपत। बदलते वक्त के साथ लोगों की पसंद भी बदल रही है। लोगों का नया साल मनाने का तरीका भी बदल गया है। इस बार जिला के आधा दर्जन स्थानों पर नया साल धार्मिक कार्यक्रमों के साथ शुरू किया जाएगा। नए साल के स्वागत के लिए कई स्थानों पर 31 दिसंबर और एक जनवरी को धार्मिक कार्यक्रम आयोजन किए गए हैं। 31 दिसंबर को श्री श्याम बाबा के महोत्सव का आयोजन किया जाएगा और वहीं रात के समय श्री गुरु रामदास सिंह गुरुद्वारा मॉडल टाउन में विशेष समागम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

श्री संकीर्तन सखा मंडल द्वारा नए साल के उपलक्ष्य में एक जनवरी को श्री राधा नाम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव शाम छह बजे शुरू होगा। इसमें मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज और पूर्व पार्षद लोकेश नांगरू रहेंगे।
विज्ञापन

महोत्सव की अध्यक्षता उज्जैन से श्री महाकाल मंदिर से शिव हरि दास महाराज, मुरथल से स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज और पानीपत से कांता देवी महाराज द्वारा की जाएगी। वहीं एक जनवरी की शाम को श्री राम मंदिर वार्ड नंं. सात में भजन संध्या का कार्यक्रम किया जाएगा। श्री सनातन धर्म राम मंदिर द्वारा इसका आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यातिथि उद्योगपति एवं समाजसेवी हरजीत चुघ और मन्नु चुघ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य गायक दिल्ली से नितिन कथूरिया और निकुंज देव रहेंगे। ये अपनी मधुर वाणी से नए साल की शाम को ओर यादगार बनाएंगे। वहीं एक जनवरी को श्री गुरु रामदास सिंह गुरुद्वारा मॉडल टाउन में विशेष समागम का आयोजन किया जाएगा।

गुरुद्वारा प्रधान हरचरण सिंह धम्मू की देखरेख में कीर्तन समागम होगा। समागम में रागी जत्थों द्वारा शबद कीर्तन और गुरबाणी की जाएगी। गुरबाणी और शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया जाएगा। सभी धार्मिक कार्यक्रमों के समापन पर भंडारों की व्यवस्था भी की जाएगी। धार्मिक कार्यक्रमों में महिलाओं और बुजुर्गों के साथ युवा भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed