फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   New sugar mill's turbine, crushing roller trial successful

नए शुगर मिल की टर्बाइन, पेराई रोलर का ट्रायल सफल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
New sugar mill's turbine, crushing roller trial successful
पानीपत। नए शुगर मिल की कई मशीनरी का सफलतापूर्वक ट्रायल पूरा हो चुका है। इसमें मिल की टर्बाइन से लेकर गन्ना पेराई के लिए चलने वाले रोलर का भी ट्रायल किया गया। मिल प्रबंधन अनुसार, अब 16 मार्च से नई मिल का शुभारंभ कर दिया जाएगा, जो फिर पांच अप्रैल तक चलेगी। इसे संबंध में शनिवार को मिल पदाधिकारियों और कंपनी के पदाधिकारियों के बीच बैठक भी हुई।
विज्ञापन

मिल अधिकारियों ने बताया कि इस और इससे अगले सीजन तक उत्तम कंपनी की ओर से ही मिल चलाया जाएगा। इसके बाद उससे अगले सीजन यानी 2023 के अंत में कंपनी इसे शुगर मिल प्रबंधन को सौंपेगी। तब तक मिल चलाने की जिम्मेदारी कंपनी की होगी। इसके अलावा इस एक माह के बाकी सीजन में दोनों मिल को चलाया जाएगा। नए मिल में भी गन्ना लाने की तैयारियां शु्रू कर दी गई हैं। इसके लिए किसानों को नए मिल में गन्ना लाने की पर्चियां देने का प्लान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मिल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि मिल का यह सीजन पूरा होने के बाद गन्ना पेराई, चीनी की पैदावर, गुणवत्ता आदि की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसी के साथ मिल की सभी मशीनरी का दोबारा चेकअप होगा। अबकी बार जिले भर के करीब चार हजार किसानों ने 70 लाख क्विंटल के करीब गन्ने की पैदावार की है। वहीं पुराने मिल में अब तक 20 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। अभी भी 50 लाख क्विंटल गन्ने के पेराई बाकी है। इसलिए दोनों मिलों को एक साथ चलाकर इस लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। अगर ये मिल सही चलती है तो इसकी क्षमता इतनी है कि ये अकेली ही 50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई एक माह में कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकरीबन सभी ट्रायल पूरे- एमडी
नए मिल के तकरीबन सभी ट्रायल पूरे हो चुके हैं। अब गन्ना आने के बाद मिल को चला दिया जाएगा। किसानों को पर्ची देने का शेड्यूल बनाया जा रहा है वहीं, मिल के सभी मशीनरी के ट्रायल लिए जा रहे हैं जो अधिकतर पूरे हो रहे हैं।नवदीप सिंह, एमडी, शुगर मिल, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed