फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   New sector rates from today, Model Town most expensive

आज से नए सेक्टर रेट, मॉडल टाउन सबसे महंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
New sector rates from today, Model Town most expensive
पानीपत। नववर्ष के पहले दिन से शहर में आशियाना बनाना महंगा हो गया है। कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी कर दी गई है। सभी वार्डों की आवासीय कॉलोनियों में कम से कम 10 फीसदी की वृद्धि तो की ही गई है, लेकिन कुल कॉलोनियों के सेक्टर रेट में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इन कॉलोनियों के सेक्टर रेट में प्रति वर्ग गज 14 से 54 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। नववर्ष पर शनिवार से मॉडल टाउन शहर की सबसे महंगी कॉलोनी हो जाएगी, यहां के सेक्टर रेट में 34 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन में आशियाना बनाने के लिए अब प्रति वर्ग गज 23,000 की जगह 35,000 रुपये सेक्टर रेट निर्धारित किया गया है। आवासीय कॉलोनियों के सेक्टर रेट में सबसे ज्यादा वृद्धि न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-11-12 में की गई है। यहां पर 54 फीसदी तक सेक्टर रेट बढ़ा दिए गए हैं। अब यहां प्रति वर्ग गज 9500 की जगह 21,000 रुपये चुकाने होंगे। इसके बाद सबसे अधिक सेक्टर रेट टीडीआई सेक्टर-23 में 46 फीसदी बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन

अब यहां प्रति वर्ग गज 8000 की जगह 15,000 हजार रुपये देने पड़ेंगे। सेक्टर-24 में 38 फीसदी बढ़ोतरी के साथ प्रति वर्ग गज 10,500 की जगह 17,000 , सेक्टर-7-8 में 32 फीसदी बढ़ोतरी के साथ प्रति वर्ग गज 10,200 की जगह 15,000, सेक्टर-25 पार्ट-2 में 19 फीसदी बढ़ोतरी के साथ प्रति वर्ग गज 13,000 की जगह 21,000 रुपये चुकाने चुकाने होंगे। वहीं सेक्टर-11-12 पार्ट-1 एवं पार्ट-2 और सुखदेव नगर एवं न्यू सुखदेव नगर में 14 फीसदी की प्रति वर्ग गज के हिसाब से वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए सेक्टर रेट के हिसाब से टॉप-10 कॉलोनियां
कॉलोनी पहले अब
मॉडल टाउन 23000 35000
गुरु तेग बहादुर कॉलोनी 21000 23100
जगदंबा मार्केट 21000 23100
न्यूज हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-11-12 9500 21000
सेक्टर-11-12 पार्ट-1 एवं पार्ट-2 18000 21000
सेक्टर-25 पार्ट-2 13000 21000
न्यू सुखदेव नगर 18500 20400
सुखदेव नगर 18000 20000
अंसल 17000 20000
यमुना एंक्लेव 17500 19300
व्यावसायिक में सबसे महंगा जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा रोड
जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा रोड और आईबी कॉलेज से तेज चौक पर व्यावसायिक संपत्ति लेना सबसे महंगा हो गया है। यहां पर व्यावसायिक इमारत लेने के लिए 82,500 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से भुगतान करना होगा। अभी तक यहां का सेक्टर रेट 71,000 रुपये था। इसके बाद रेड लाइट से लेकर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस और फ्लाईओवर के दोनों ओर जीटी रोड का सेक्टर रेट अब 78,000 प्रति वर्ग गज होगा, जो अभी तक 71,000 रुपये था।
कचारी बाजार, इंसार बाजार, गुरुद्वारा रोड, जवाहर क्लॉथ मार्केट, न्यू क्लॉथ मार्केट, पचरंगा बाजार, प्रेम मंदिर रोड, छत्ते वाली गली, लैया रोड, देवी मंदिर रोड, अमर भवन, एसडी कॉलेज रोड, सुभाष बाजार, का सेक्टर रेट 65,000 से बढ़ाकर 71,500 रुपये प्रति गज कर दिया गया है। इसके साथ ही गंगापुरी रोड, देवी रोड, न्यू हाउसिंग बोर्ड, न्यू सब्जी मंडी, संजय चौक, सनौली रोड, सदर चुंगी और पारस नाथ रोड का सेक्टर रेट प्रति वर्ग गज 65,000 रुपये हो गया है।

जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर रेट तय करने के लिए कमेटी गठित की गई थी। कमेटी की ओर से तय की गईं दरों को सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया था। सरकार से अनुमति मिलने के बार नई दरों को एक जनवरी 2022 से लागू किया जा रहा है। - कुलदीप मलिक, तहसीलदार, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed