फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   New registration process started in industrial training institutes

Panipat News: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नई पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
New registration process started in industrial training institutes
मिशन एडमिशन
विज्ञापन



औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नई पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
- आईटीआई में संपन्न हो चुुकी चार चरणों की दाखिला प्रक्रिया, 34445 विद्यार्थियों का हो चुुका दाखिला
- पांचवें चरण में 12 से 24 अगस्त तक होंगे ऑन द स्पॉट दाखिले, वंचित विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिले का मौका

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चार चरणों की काउंसलिंग व दाखिला प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो चुकी है। वीरवार को विभाग द्वारा नए पंजीकरण के लिए पोर्टल खोल दिया गया। वहीं, रिक्त सीटों की सूची भी जारी की गई। पोर्टल खुलने के बाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पंजीकरण के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नए पंजीकरण के पहले ही दिन प्रदेश में 5299 युवाओं ने पंजीकरण करवाया। अब 12 अगस्त से ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। किसी भी शैक्षणिक संस्थान में अब तक दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थी आईटीआई में आवेदन कर ऑन द स्पॉट दाखिला ले सकेंगे। ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया 12 से 24 अगस्त तक जारी रहेगी। इसके साथ ही, आईटीआई में दाखिले के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 90 हजार को पार कर चुुका है।

चारों चरणों में प्रदेश की 179 आईटीआई में 34445 अभ्यर्थी दाखिला ले चुुके हैं जोे कुल 84765 आवेदन का करीब 41 फीसदी और पूर्ण हो चुके 71239 आवेदन का 48 फीसदी है। रिक्त सीटों की स्थिति को देखते हुुए अब विद्यार्थियों के ऑन द स्पॉट दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन



यह रहेगा ऑन द स्पॉट दाखिले का शेड्यूल
ऑन द स्पॉट दाखिला प्रकिया आठ से 24 अगस्त तक चलेगी। विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार आठ अगस्त को खाली सीटों की सूची जारी होगी। आठ से 23 अगस्त तक नए आवेदन किए जा सकेंगे। 12 से 23 अगस्त तक ऑन द स्पॉट दाखिले के लिए रैंक व मेरिट बनाई जाएगी। मेरिट के आधार पर आईटीआई स्तर पर 23 अगस्त तक दाखिले होंगे। फीस जमा करवाने के लिए 24 अगस्त की समयावधि रहेगी। यह दाखिला नए व पुुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





पानीपत आईटीआई में हुए 514 दाखिले
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 30931 अभ्यर्थियों जबकि निजी आईटीआई संस्थानों में 3514 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है। जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 514 अभ्यर्थी दाखिला ले चुुके हैं जो कुुल सीटों का करीब 57 फीसदी है। राजकीय आईटीआई में अभी 394 सीटें रिक्त हैं। आईटीआई में दाखिला लेने को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह है। आईटीआई प्रबंधन का कहना है कि आईटीआई में दाखिला लेने से उनमें कौशल का विकास होगा और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी।





औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चारों चरणों में दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। राजकीय आईटीआई में चार चरणों में 514 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। ऑन द स्पॉट दाखिले के लिए वीरवार को नई पंजीकरण प्रक्रिया शुुरू हुई। अब आईटीआई में 12 से 24 अगस्त तक ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया चलेगी। ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया में राजकीय आईटीआई में अधिकतर ट्रेडाें में सीटें पूरी होने की संभावना है।

- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed