{"_id":"68c72cbc7a5e2cd57a0ca452","slug":"new-office-of-electricity-corporation-is-ready-panipat-news-c-36-1-amb1003-149622-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बिजली निगम का नया कार्यालय तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बिजली निगम का नया कार्यालय तैयार
विज्ञापन
अंबाला शहर में रोडवेज कार्यशाला के सामने बना यूएचबीवीएन का नया कार्यालय। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। रोडवेज कार्यशाला के सामने बिजली निगम का कार्यालय भवन बनकर तैयार हो गया है। चार मंजिला बनने से उपभोक्ता को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिल सकेंगी। बिजली निगम की ओर से भवन के उद्घाटन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इन नए बने कार्यालयों के लिए नया फर्नीचर भी निगम की ओर से मंगवाया गया है।
सितंबर में ही इस कार्यालय में सभी चार कार्यालयों को शिफ्ट करने की योजना है। इस भवन में शहर डिविजन का कार्यकारी अभियंता कार्यालय, सब डिविजन ईस्ट, सब डिविजन वेस्ट, सब डिविजन मॉडल टाउन कार्यालय एक जगह आएंगे। इस नए भवन को बनाने में करीब सात करोड़ बजट की लागत आई।
एक से दूसरे कोने में भटकना नहीं पड़ेगा : बिजली उपभोक्ताओं को अपने बिजली संबंधित कार्यों के लिए अब शहर में एक से दूसरे कोने में भटकना नहीं पड़ेगा। उपभोक्ता और निगम के कर्मचारियों को एक ही छत के नीचे सब डिविजन से लेकर कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर तक सभी सुविधा मिलेगी, अगर सब डिविजन अधिकारी नहीं मिलते तो उपभोक्ता कार्यकारी अभियंता को भी यहीं मिल सकेंगे। बिजली से संबंधित कार्य भी हो सकेंगे। निगम कर्मचारियों को भी अपने कार्यों के लिए दूर कार्यालय में नहीं जाना पड़ेगा। कार्यकारी अभियंता भी तीनों सब डिविजन के एसडीओ की एक साथ बैठक लें सकेंगे, जिससे कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन
अभी प्राइवेट भवनों में अलग-अलग कोने में चल रहे यह कार्यालय
शहर और ग्रामीण उपभोक्ताओं को अलग-अलग सब डिविजन में बांटा गया है। इन सब डिविजन में सब डिविजन ईस्ट, सब डिविजन वेस्ट, सब डिविजन मॉडल टाउन कार्यालय है। अभी यह कार्यालय प्राइवेट भवनों में कॉलोनियों में चल रहे हैं, जिससे उपभोक्ता को अगर अपने कार्य के लिए इन भवनों में जाना पड़ता है तो यह भवन लोगों को आसानी से नहीं मिलते। लोगों को अपने कार्य के लिए शहर में भटकना पड़ता है।