{"_id":"693dca68ac1638ddbe072104","slug":"new-facts-of-vote-theft-are-coming-to-light-brijendra-singh-panipat-news-c-244-1-pnp1001-148757-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट चोरी के नए-नए तथ्य आ रहे हैं सामने : बृजेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट चोरी के नए-नए तथ्य आ रहे हैं सामने : बृजेंद्र सिंह
Sun, 14 Dec 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को संबोरित करते पूर्व सांसद बृजेंंद्र सिंह। संवाद
मतलौडा। पूर्व सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विदेशी मामले विभाग के उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह की दूसरे चरण की सद्भाव यात्रा शनिवार को कालखा, लोहारी, वैसरी, भालसी, मतलौडा व कवी गांव में पहुंची। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं। जिससे लगता है कि चुनाव हो या न हो, कोई फायदा नहीं। क्योंकि लोकतंत्र पर डाका पड़ रहा है। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा समाज में बंटवारे की राजनीति कर रही है। यह पार्टी कभी भी सबको साथ लेकर नहीं चलती। बंटवारे के आधार पर 80-20 की राजनीति करती है। सिर्फ एक समुदाय विशेष ही नहीं बल्कि जातियों को भी बाटा जा रहा है। पिछले 11 वर्ष से इसी प्रकार की राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा ने अनुसूचित जाति को भी बांट दिया। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा का मुकाबला सिर्फ कांग्रेस पार्टी की कर सकती है। बाकी राजनीतिक दल तो अपना खोया हुआ वजूद ढूंढ रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह डूमरखां, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, शमशेर सिंह गोगी, चाणक्य पंडित, जितेंद्र कुंडू, लाजवंती ढिल्लो, पूर्ण सिंह डिडवाड़ी, एडवोकेट सुरेंद्र खर्ब व रघबीर संधू मौजूद रहे।
विज्ञापन