फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   New Delhi-Panipat EMU train has three ladies coaches for the convenience of women

Panipat News: नई दिल्ली-पानीपत ईएमयू ट्रेन में महिलाओं की सुविधा के लिए एक साथ तीन लेडीज कोच

Fri, 12 Sep 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 12 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
New Delhi-Panipat EMU train has three ladies coaches for the convenience of women
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए उत्तर रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। अब नई दिल्ली-पानीपत ईएमयू ट्रेन संख्या 64469/64470 में महिलाओं को और अधिक आराम और सुगमता प्रदान करने के लिए तीन महिला कोच ट्रेन के बीच में एक साथ लगाए गए हैं। पहले इस ट्रेन में महिलाओं के डिब्बे अलग-अलग स्थानों पर होते थे। जिससे यात्रा के दौरान उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता था। कहीं महिला कोच दूसरा या बारहवां नंबर पर होता तो कहीं बीच में न होने से चढ़ने-उतरने और सुरक्षा की दिक्कतें सामने आती थीं।

रेलवे ने इस समस्या के मद्देनजर अब 12 डिब्बों वाली ईएमयू ट्रेन के बीच में ही तीन महिला कोच एक साथ लगाए हैं। इस सुधार से न केवल महिला यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी बल्कि उन्हें यात्रा के दौरान अधिक सुविधा भी मिलेगी। साथ ही नई व्यवस्था से प्लेटफार्म पर चढ़ने-उतरने का समय भी कम लगेगा और ट्रेनों की निगरानी करना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


यह सुधार महिलाओं के लिए अच्छा है। यह कदम महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाएगा। इसके अलावा पानीपत जंक्शन से लेकर नई दिल्ली तक की रूट पर निगरानी और संचालन में भी आसानी होगी। यह पहल रेलवे की ओर से महिला यात्रियों को बेहतर अनुभव और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के बदलाव से महिलाएं अधिक आत्मविश्वास और सहजता के साथ यात्रा कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- हिमांशु शेखर, जनसंपर्क अधिकारी उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed