फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   New beginning of public dialogue in villages, DC will migrate

Panipat News: गांवों में जनसंवाद की नई शुरुआत, डीसी करेंगे प्रवास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
New beginning of public dialogue in villages, DC will migrate
पानीपत। प्रशासन शनिवार को जिले में नई शुरुआत करेगा। इसमें हरियाणा उदय कार्यक्रम के अंतर्गत गांव गांजबड़ में जनसंवाद किया जाएगा। डीसी
विज्ञापन

गांजबड़ के साथ आसपास के दूसरे गांवों के ग्रामीणों के बीच रहकर उनकी समस्या जानेंगे और अगले दिन रविवार को ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया जाएगा। प्रशासन और विभागाध्यक्ष के साथ रात को गांव में ठहराव करेंगे। यहां ग्रामीणों और हरियाणा पुलिस के जवानों के बीच कबड्डी का मैच देखने मिलेगा। रविवार को गांव में साइकिलिंग और पौधरोपण के साथ अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे।
इसको लेकर डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने शुक्रवार सायं गांजबड़ के सरकारी स्कूल का दौरा कर रिफाइनरी अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों को सीएसआर के तहत स्कूल में वाटर कूलर, सोलर इंवर्टर, लड़कियों के लिए शौचालय व बच्चों के लिए प्रोटिन बार इत्यादि की भी व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन

इसके बाद जिला सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत सभी गांवों व क्षेत्रों में युवा संवाद व जनसंवाद कार्यक्रम किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में युवाओं द्वारा गांवों व अन्य स्थानीय समस्याओं पर सकारात्मक चर्चा की जाएगी। इसके साथ सभी प्रशासनिक अधिकारी सप्ताह में एक बार अलग-अलग गांव में लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। कार्यक्रम में राजकीय स्कूलों में और सुधार लाने के उद्देश्य से इन स्कूलों को गोद देने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। शिक्षण संस्थानों में संगीत, कला, कविता-पाठ प्रतियोगिता कराई जाएगी। खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में मोहल्ला स्पोर्ट्स लीग भी आयोजित की जाएगी। जिला में शनिवार से हरियाणा उदय नाम से इस सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम की शुरुआत गांव गांजबड़ से की जाएगी। इसके तहत सामाजिक लक्ष्य की प्राप्ति और लोगों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायती और गोचरांद की जमीन पर लगाए जाएंगे पौधे
उपायुक्त ने बताया गांव में पंचायती और गोचरांद भूमि पर करीब पांच हजार पौधे लगाए जाएंगे। मौके पर ही परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों को भी ठीक किए जाने का प्रावधान किया जाएगा। गांव के युवा संवाद के माध्यम से अपनी बात प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग गांव मेडिकल कैंप लगाएगा।



हर सप्ताह एक दिन गांवों में रात्रि प्रवास करेंगे अधिकारी
डीसी ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी गांव में हर सप्ताह एक दिन जाएंगे। उनका गांव में ही रात्रि ठहराव किया जाएगा। वे यहां योजनाओं की जानकारी देंगे। इसकी जिम्मेदारी एडीसी व सीईओ जिला परिषद को दी है। जनसंवाद प्रत्येक खंड के एक गांव में स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर एडीसी वीना हुड्डा, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, एसडीएम पानीपत वीरेंद्र ढुल, एसडीएम समालखा अमित कुमार, सीटीएम राजेश सोनी, सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह, डीडीपीओ सुमित कुमार, बीडीपीओ रितु लाठर, राहगीरी टीम से गौरव लिख्खा, संदीप जिंदल, दीपक सलुजा, इरफान अली, विवेक कात्यिाल व मेहुल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed