फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neighbors were harmed by fire in the field, lawsuit filed

खेत में लगी आग से पड़ोसियों को हुआ नुकसान, मुकदमा दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Neighbors were harmed by fire in the field, lawsuit filed
मतलौडा। गांव नारा के एक किसान ने अपने खेत में गेहूं के फांसों में आग लगा दी। हवा के जरिए ये आग मतलौडा के किसानों के खेतों तक जा पहुंची। इससे सात किसानों को खेतों में आग लग गई। इससे उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी शिकायत पीड़ित किसानों ने मतलौडा पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने नारा गांव के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मतलौडा निवासी किसान विक्रम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 अप्रैल को वह अपने साथी जसबीर, नरेंद्र, विक्रम, सुंदर और लीलू के साथ नारा गांव के खेतों में मशीन से तूड़ी बना रहे थे। इस दौरान उनके सामने ही नारा निवासी दो युवक अपने खेत में फानों में आग लगा रहे थे। ये आग किसान सुंदर की मशीन और ट्राली में भी लग गई। आग बुझाते हुए किसान सुंदर भी झुलस गया। देखते ही देखते तेज हवा और आंधी के कारण आग मतलौडा गांव के खेतों तक पहुंच गई। इससे जसबीर के खेत में 250 ट्राली तूड़ी समेत गोदाम, कमरा और खेत का चौबारा तक जल गया।
विज्ञापन

विक्रम के खेत के 65 एकड़ फांस जल गए। राजपाल की 10 एकड़ गेहूं के फांस और रखी पाइप लाइन जल गई। विक्रम कुमार के 25 एकड़ के फांस और तूड़ी जल गई। नरेंद्र के मुर्गी फार्म के चारों ओर आग फैल गई। जिससे फार्म के अंदर हजारों मुर्गियों को खतरा पैदा हो गया। गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और मुर्गियों को बचाया। पुलिस ने किसानों की शिकायत पर मामला दर्ज करे जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed