फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neighbor turned out to demand extortion of 20 lakhs in the name of Lawrence Bishnoi

लारेंस बिश्नोई के नाम पर 20 की लाख की रंगदारी मांगने वाला पड़ोसी निकला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Neighbor turned out to demand extortion of 20 lakhs in the name of Lawrence Bishnoi
पानीपत। सीआईए-थ्री पुलिस की गिरफ्त में आरोपी गौतम। - फोटो : Panipat
पानीपत। विद्यानंद कॉलोनी में करियाणा दुकानदार से लारेंस बिश्नोई के नाम पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला कोई और नहीं, बल्कि पीड़ित का पड़ोसी ही था। पुरानी रंजिश का बदला लेने और जल्द अमीर बनने के लिए आरोपी ने पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया है।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि 24 घंटे में वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को शुक्रवार शाम सनौली रोड मार्बल मार्केट के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान विद्यानंद कालोनी निवासी गौतम के रूप में हुई। आरोपी गौतम पीड़ित दुकानदार सुंदर का पड़ोसी है और उसकी विद्यानंद कॉलोनी में ही मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ कि उसका चार माह पहले सुंदर के साथ झगड़ा हुआ था। घर के सामने लावारिस कुत्ते का मल साफ करने पर हुए झगड़े के बाद थाना चांदनी बाग में शिकायत दी गई थी। बाद में पंचायती तौर पर राजीनामा कर लिया गया था। आरोपी गौतम इसके बाद सुंदर से रंजिश रखने लगा था, जिसके बाद उसने बदला लेने के लिए साजिश रची।
विज्ञापन

पूछताछ में गौतम ने बताया कि उसने सब्जी मंडी के एक दुकानदार से चिट्ठी डालकर गैंगस्टर के नाम पर तीन करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के संबध में सोशल मीडिया पर खबर देखा था। इसके बाद ही आरोपी ने पड़ोसी सुंदर से बदला लेने के लिए प्लान तैयार किया। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग और शोपू ग्रुप चंडीगढ़ की इंटरनेट से फोटो डाउनलोड की। इसके अलावा लॉरेंस बिश्नोई के नाम की मुहर बनवाई। पंपलेट पर सोपू ग्रुप की अलग-अलग तीन फोटो लगाई गई और धमकी लिखने के बाद नीचे मुहर लगाई। इसके बाद सामान लेने के बहाने दुकान पर गया, जहां पर ब्रेड के पैकेट्स के पास चुपके से पत्र रखकर घर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी गौतम ने धमकी भरे पत्र को दुकान में डालने के बाद सुबह से शाम तक दुकान के बाहर कई चक्कर काट चुका था। यही कारण है कि परिजनों को उस पर शक हुआ और पुलिस पूछताछ में शक की सूई उसकी ओर गई। पुलिस दुकान पर पहुंची तो सोपू ग्रुप की फोटो के पंपलेट मिले। इसके बाद गौतम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी से पूरी वारदात का खुलासा हो गया। पुलिस ने गौतम की निशानदेही पर उसके घर से 90 पंपलेट व एक मोहर बरामद किया है।

पीड़ित सुंदर ने बताया कि चार माह पहले उसके भाई और आरोपी गौतम के मकान के सामने कुत्ता मल कर गया था, जिसको उठाने पर भतीजों का गौतम के साथ झगड़ा हो गया था। दोनों पक्ष चांदनीबाग में जाकर शिकायत देकर आए थे। वह भी भतीजों के पक्ष में थाने में गया था, जहां पर उनका समझौता हो गया था। इसी वजह गौतम मन में उसके रंजिश रखने लगा।
आरोपी गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मुहर बनाने वाले के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अंकित कुमार, सीआईए-3 प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed