{"_id":"6a5fe596c14ecd07170580e5","slug":"neighbor-satyavan-had-murdered-farmer-ranbir-panipat-news-c-244-1-pnp1012-161025-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पड़ोसी सत्यवान ने की थी किसान रणबीर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पड़ोसी सत्यवान ने की थी किसान रणबीर की हत्या
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुद्वारा साहिब में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होते लोग। स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के नूरपुर गुजरान गांव में किसान रणबीर (60) की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सत्यवान को गिरफ्तार कर लिया है। खेत में काम करने पर हुई मामूली कहासुनी में सत्यवान ने गला दबाकर रणबीर की हत्या की थी।
इसके बाद शव को साइकिल पर लादकर पसीना गांव में पावर हाउस के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। मंगलवार को सीआईए-2 की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बुधवार को हत्याकांड का खुलासा करेगी। नूरपुर गुजरान निवासी किसान रणबीर 16 जुलाई को अपने खेत से लापता हो गए थे। जब दो दिन तक उनका कोई पता नहीं चला तो 18 जुलाई को परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की थी। इसी दौरान गांव का ही सत्यवान साइकिल पर शव लादकर ले जाता हुआ दिखाई दिया था।
परिजनों ने उसी पर रणबीर की हत्या करने का शक जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। एसपी ने पूरे मामले की जांच सीआईए-2 को सौंप दी थी। सीआईए-2 टीम ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी तो स्थिति स्पष्ट होती चली गई।
विज्ञापन
पुलिस ने सत्यवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में उसने पुलिस के गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन, सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि रणबीर और सत्यवान दोनों खेत में एक साथ रहते थे। वारदात के दिन खेत में काम के लिए किसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद सत्यवान ने उनका गला दबाकर हत्या कर दी।