फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neighbor for raping girl gets 10 years jail

युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले पड़ोसी को 10 साल की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Neighbor for raping girl gets 10 years jail
पानीपत। सेक्टर 13-17 थानाक्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले पड़ोसी युवक को दोषी करार देते हुए अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई। यह फैसला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. गगनदीप मित्तल की अदालत ने सुनाया है। दोषी पर 30 हजार जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न देने पर दोषी को छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

सेक्टर 13-17 थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि छह जून 2021 को मम्मी के पेट में दर्द था। मम्मी-पापा दोनों करनाल में दवा लेने जा रहे थे। वे घर से बाहर निकले तो पड़ोसी गुरमीत सिंह घर के बाहर खड़ा था। गुरमीत ने पिता से पूछा कि वह कहां जा रहे हैं तो पिता ने करनाल से दवा लेकर आने की बात कही। मम्मी-पापा के जाने के बाद वह घर के अंदर चली गई और टीवी देखने लगी। इसी बीच गुरमीत सिंह आ गया और टीवी की आवाज बढ़ाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि इस बारे में किसी को बताया तो वह जान से मार देगा। शाम सात बजे माता-पिता लौटे तो उसने उन्हें आपबीती बताई। मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed