फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neeraj ready to win gold medal for the second time in Olympics

Panipat News: नीरज ओलंपिक में दूसरी बार स्वर्ण पदक को तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:28 AM IST
विज्ञापन
Neeraj ready to win gold medal for the second time in Olympics
पानीपत। ओलंपिक में पदक जीतना हर खिलाड़ी का एक सपना होता है। वह इस सपने को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत भी कर रहा है। नीरज चोपड़ा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश ही नहीं पूरे विश्व की धड़कन बन चुके हैं। वे अब ओलंपिक में दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतने को लेकर तैयारी कर रहे हैं। पिछले कई महीने से विदेश में रहकर अभ्यास भी कर रहे हैं। उनकी राह पर नई पीढ़ी भी मैदान पर लगातार पसीना बहा रही है। वे अपने लक्ष्य को पाने के लिए मैदान पर सुबह व शाम को मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ओलपिंक दिवस 23 जून को है। जिला खेल विभाग खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए नर्सरी और एकेडमी चला रहा है। इनके अलावा अभिभावक अपने स्तर पर भी बच्चों का एकेडमी और अखाड़ों में अभ्यास करा रहे हैं। जिले में ओलंपिक में पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा एकमात्र खिलाड़ी हैं। चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि नीरज के साथ हर भारतीय की दुआ होती है। वह इन्हीं दुआ के आधार पर पदक जीत रहा है। पेरिस ओलंपिक में भी देश की झोली में स्वर्ण पदक डालने के लिए मेहनत कर रहा है।
विज्ञापन


कोट्स फोटो-
ओलंपिक में स्वर्णपदक का सपना
सिवाह गांव निवासी सुमन देवी भारोत्तोलन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने चाइना में आयोजित पैरा एशियाई खेलों में छठा रैंक हासिल किया था। इसके अलावा खेलो इंंडिया में राष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। सुमन देवी ने बताया कि उन्होंने चार साल पहले भारोत्तोलन में खेलना शुरू किया था। उसका सपना ओलंपिक में देश के नाम स्वर्ण पदक लाना है। वह इसको लेकर लगातार मेहनत कर रही हैं। वह एक दिन अपने सपने को जरूर साकार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स फोटो-
खिलाड़ियों को हर तरह का मिल रहा सहयोग
जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि ओलंपिक में खेलना और पदक जीतना प्रत्येक खिलाड़ी का सपना होता है। पानीपत में नीरज चोपड़ा ने ओलपिंक में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता है। जिला में नर्सरी और एकेडमी में सैकड़ों खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के साथ ओलपिंक में पदक का लक्ष्य साधे हुए हैं। खिलाड़ियों को विभाग की तरफ से हर संभव सहयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed