{"_id":"66bc2fcce983f2bc120b4cba","slug":"neeraj-chopra-s-groin-surgery-will-be-done-in-germany-he-is-suffering-from-hernia-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैंस को करना होगा इंतजार: जर्मनी में होगी नीरज चोपड़ा की ग्रोइंग की सर्जरी, हर्निया की बीमारी से हैं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैंस को करना होगा इंतजार: जर्मनी में होगी नीरज चोपड़ा की ग्रोइंग की सर्जरी, हर्निया की बीमारी से हैं परेशान
Wed, 14 Aug 2024 09:47 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 14 Aug 2024 09:47 AM IST
सार
नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने कहा कि नीरज को ग्रोइन इंजरी है। उसके इलाज के लिए वह जर्मनी गया है। आने वाले समय पर नीरज के कई इंवेट होने है। डायमंड लीग भी होनी है। सर्जरी के बाद नीरज डायमंड लीग की तैयारी करेगा।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा सोमवार शाम को अपनी टीम के साथ सर्जरी के लिए पेरिस से जर्मनी रवाना हो गए हैं। जर्मनी के रोम में नीरज चोपड़ा की ग्रोइन इंजरी की सर्जरी होगी। इसमें करीब एक माह तक का समय लगेगा। नीरज पेरिस ओलंपिक में भी ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे थे। इसलिए वह स्वर्ण पदक से चूक गए।
विज्ञापन
नीरज ने रजत पदक जीतने के बाद कहा था कि इंजरी के कारण खिलाड़ी का ध्यान उसी पर रहता है , इसलिए वह अपना बेस्ट नहीं दे पाता। वह जल्द इलाज कराकर वापस मैदान पर लौटेंगे। नीरज ने ग्रोइन में इंजरी होने के कारण ओलंपिक से पहले होने वाली पेरिस डायमंड लीग से भी अपना नाम वापस ले लिया था। अब नीरज जर्मनी में सर्जरी होने के बाद ही भारत लौटेंगे। इसलिए पानीपत वासियों को अभी नीरज के लिए इंतजार करना होगा। गांव खंदरा के लोग बेसब्री से नीरज के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विश्व भर में गोल्डन ब्वॉय के नाम से मशहूर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीता था। इस बार वह वह पाकिस्तान के अरशद नदीम से पिछड़ गए थे। अरशद नदीम ने 92.97 मीटर थ्रो कर ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया था। नीरज ने यहां अपना सीजन बेस्ट थ्रो 89.45 किया था। नीरज का बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर है।
विज्ञापन
नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने कहा कि नीरज को ग्रोइन इंजरी है। उसके इलाज के लिए वह जर्मनी गया है। आने वाले समय पर नीरज के कई इंवेट होने है। डायमंड लीग भी होनी है। सर्जरी के बाद नीरज डायमंड लीग की तैयारी करेगा। उसके एक बार फिर नीरज का मुकाबला विश्व के बेहतरीन भाला फेंकने वाले खिलाड़ी से होगा। उन्हें उम्मीद है कि नीरज आने वाले समय में देश की झोली में कई पदक डालेगा।