फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neeraj Chopra most searched on internet in 2021

फिर छाए गोल्डन ब्वॉय: इंटरनेट पर 2021 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए नीरज चोपड़ा, देश में सेलिब्रिटी तो विश्व में खिलाड़ी के तौर पर खोजा

Mon, 20 Dec 2021 04:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह नीरज गिरी, संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
नीरज गिरी, संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 20 Dec 2021 04:01 PM IST
सार

नीरज चोपड़ को भारत में सेलिब्रिटी के तौर पर व विश्व में एथलेटिक्स खिलाड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया । टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद सोशल मीडिया पर 47 लाख फॉलोअर्स हो गए। 

विज्ञापन
Neeraj Chopra most searched on internet in 2021
नीरज चोपड़ा- फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जैवलिन थ्रोअर एथलीट नीरज चोपड़ा वर्ष 2021 के दौरान देश और विदेश में सबसे ज्यादा सर्च किए गए। देश में सेलिब्रिटी के तौर पर और विश्व में एथलेटिक्स खिलाड़ी के तौर पर उन्हें गूगल पर सबसे ज्यादा खोजा गया है। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा और इसी के साथ उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। महज 23 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने नाम कई उपलब्धियां हासिल की हैं।  

विज्ञापन

सबसे ज्यादा इन कीवर्ड को किया सर्च

गूगल पर नीरज चोपड़ा ओलंपिक, नीरज चोपड़ा थ्रो, नीरज चोपड़ा ओलंपिक 2021 और नीरज चोपड़ा जैवलिन टॉप कीवर्ड रहे, जिन्हें सर्च किया गया। लोगों ने नीरज के थ्रो, जोकि ओलंपिक में 87.58 मीटर रहा है, जानना चाहा। नीरज चोपड़ा जैवलिन के नाम से भी सर्च किया गया। इसी के साथ नीरज चोपड़ा के नाम को 25 अन्य कीवर्ड से सर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

 सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स हुए 52 लाख 

राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर नीरज चोपड़ा को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। गोल्ड मेडल जीतने से पहले नीरज के फॉलोअर्स ढाई लाख थे, जो पांच महीने में 52 लाख हो गए हैं। स्वर्ण पदक जीतने के 24 घंटे में 10 लाख फॉलोअर्स हो गए थे। ट्वीटर पर भी इस समय नीरज के सात लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

इन उपलब्धियों को किया हासिल 

स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से नवाजा गया। पुणे में बने आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट का नाम भी नीरज के नाम पर रखा गया। कौन बनेगा करोड़पति में भाग लेने के साथ ही विभिन्न विज्ञापन कंपनियों का चेहरा बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed