फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neeraj Chopra Won Gold in Asian Games, family members watched match on TV

एशियन गेम्स: नीरज ने 88.88 मीटर भाला फेंक जीता गोल्ड, परिजनों में खुशी की लहर, टीवी पर देखा मैच

Wed, 04 Oct 2023 05:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 04 Oct 2023 05:39 PM IST
सार

नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को  पानीपत खंडरा गांव में हुआ है। उनके पिता सतीश कुमार पेशे से किसान हैं और इनकी मां सरोज देवी एक गृहिणी हैं। उन्होंने एशियन गेम्स में फिर से गोल्ड पर भाला फेंका है।

विज्ञापन
Neeraj Chopra Won Gold in Asian Games, family members watched match on TV
गांव में नीरज का मैच देखते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के लाल नीरज चोपड़ा ने एशियाई खेलों में एक बार फिर गोल्ड जीत लिया है। इसके साथ उनके खंडरा स्थित गांव में परिजन व गांव वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने मैच को लाइव देखा। पिता सतीश कुमार और मां सरोज देवी ने बताया कि बेटे ने इस बार भी मेहनत को सुनहरा बनाया।

विज्ञापन


पिता सतीश कुमार ने बताया कि बेटा लगातार मेहनत कर रहा है। नीरज ने 88.88 मीटर दूर भाला फेंका है। नीरज चोपड़ा ने पैतृक गांव खंडरा में खुशी की लहर है। पिता बोले कि बेटे ने पहले ही मेडल लाने की बात कही थी। उनको नीरज पर भरोसा है।
विज्ञापन


नीरज ने इस साल दोहा डायमंड लीग में उन्होंने 88.67 मीटर दूर भाला फेंका था, जबकि लुसान डायमंड लीग में वह 87.66 मीटर के साथ जीते थे। ज्यूरिख डायमंड लीग में 85.71 के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं, विश्व चैंपियनशिप में नीरज ने स्वर्ण पदक जीता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed