फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neeraj Chopra could not meet his parents due to ill health

पानीपत: तबीयत खराब होने पर माता-पिता से नहीं मिल सके नीरज चोपड़ा, चूरमा भी नहीं खिला सकीं मां

Tue, 17 Aug 2021 08:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Aug 2021 08:52 PM IST
सार

बीते कई दिनों से स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को बुखार आ रहा था। मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें कार्यक्रम से जाना पड़ा। खराब तबीयत की वजह से वह अपने माता-पिता से भी नहीं मिल पाए। बता दें कि नीरज चोपड़ा की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। तबीयत सही होने के बाद वह चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
Neeraj Chopra could not meet his parents due to ill health
पानीपत पहुंचे स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

घर की दहलीज पर आकर भी ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता एथलीट नीरज चोपड़ा माता-पिता से नहीं मिल सके। न ही प्रेम से बनाया गया मां के हाथों का चूरमा खा सके। इसकी वजह रही मंच पर अचानक नीरज की तबीयत खराब हो जाना। साथ ही भीड़ भी बहुत ज्यादा बढ़ गई, जिसकी वजह से नीरज का रुकना मुश्किल हो गया। हालांकि चेकअप के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर वह चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन


नीरज को कई दिन से तेज बुखार आ रहा है और उनका इलाज चल रहा है। बुखार आने पर कोविड-19 की आशंका को दूर करने के लिए उनका कोरोना टेस्ट भी हुआ और राहत की बात रही कि रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उनको डिहाइड्रेशन की दिक्कत भी हो गई है, जिसकी वजह से गर्मी में रोड शो करने के बाद गांव खंडरा में मंच पर पहुंचने के कुछ देर बाद ही उन्हें तबीयत खराब महसूस हुई। उन्होंने अपना संबोधन दिया और फिर मंच के पीछे के रास्ते से उन्हें उपायुक्त सुशील सारवान के साथ कार में चेकअप के लिए ले जाया गया। तबीयत ठीक होने पर वह तय कार्यक्रम के तहत चंडीगढ़ रवाना हो गए। नीरज चोपड़ा के चाचा सुरिंदर ने बताया कि उन्हें दो बार उल्टी आई। डीसी उनको अपने घर लेकर गए फिर वहां डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने नीरज को सोने और आराम करने की सलाह दी। नीरज वहीं पर एक घंटे सोने के बाद चंडीगढ़ रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने कहा था कि घर आने पर खुद चूरमा बनाकर खिलाऊंगी 
पदक जीतने के 10 दिन बाद नीरज अपने गांव पहुंचे और 45 मिनट रुके भी लेकिन घर के अंदर तक नहीं जा सके। मां के हाथों का बना चूरमा नहीं खा सके। मां सरोज चोपड़ा जब दिल्ली के अशोक होटल से लौटीं थी तो कहा था कि जब नीरज घर आएगा तो हाथ से बनाकर चूरमा खिलाऊंगी।


पिता मेहमानों के स्वागत में लगे रहे, बेटे को देख तक नहीं सके
नीरज के पिता सतीश चोपड़ा मेहमानों के स्वागत में लगे रहे। 20 हजार मेहमानों के खाने का इंतजाम किया गया था। जब नीरज मंच पर थे, तब पिता घर में मेहमानों की आवभगत कर रहे थे। मिलना तो दूर बेटे को देख तक नहीं सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed