फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Needy daughters of the state will be under the guidance of Seva Bharti.

Panipat News: सेवा भारती के सानिध्य में रहेंगी प्रदेश की जरूरतमंद बेटियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Needy daughters of the state will be under the guidance of Seva Bharti.
पानीपत। भाजपा के गीता कॉलोनी स्थित पुराना जिला कार्यालय में राजनीति की नहीं बल्कि शिक्षा और संस्कारों की कक्षा लगेंगी। सेवा भारती इस कार्यालय में राजमाता जीजाबाई बालिका आवासीय परिसर की स्थापना की है। इसमें प्रदेशभर की 18 बालिका शिक्षा और संस्कार ग्रहण कर रही हैं। इनको शहर के आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में प्रवेश दिलाया गया है। आवासीय परिसर में करीब 150 बालिकाओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसमें वार्डन से लेकर अन्य कर्मी महिला हैं।
विज्ञापन

राजमाता जीजाबाई बालिका आवासीय परिसर का उद्घाटन रविवार को मुख्यातिथि पंचायत व सहकारिता राज्यमंत्री हरियाणा महिपाल ढांडा ने किया। अध्यक्षता उद्योगपति एवं समाजसेवी गोपाल तायल ने की, जबकि मंच संचालन सेवा भारती के नगर सचिव सुरेश गांधी ने किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा के प्रांत प्रचारक डॉ. सुरेंद्र पाल रहे। जबकि शहर विधायक प्रमोद कुमार विज, उद्योगपति, समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी पाॅलीवाल विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

पंचायत व सहकारिता राज्यमंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि सेवा भारती अंतिम पंक्ति तक जाकर सेवा करती है। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा के लिए सेवा भारती हरियाणा संस्था को अपने निजी कोष से 10 लाख रुपये का सहयोग करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के लिए आवश्यक अनुदान राशि भी सरकार से उपलब्ध कराई जाएगी। विधायक प्रमोद कुमार विज ने बालिकाओं के स्वास्थ्य के लिए दवा निशुल्क उपलब्ध कराने और किसी भी सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहने की बात कही। डॉ. सुरेंद्र पाल ने कहा कि सेवा भारती संस्था समाज के सहयोग से निस्वार्थ भाव से कार्य करती है। वे सेवा भाव के साथ काम कर रहे हैं। इसी सोच का सार्थक परिणाम राजमाता जीजाबाई बालिका आवासीय परिसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय लक्ष्मी पालीवाल ने सेवा कार्य के साथ ही पौधरोपण भी किया। सेवा भारती हरियाणा के प्रांत अध्यक्ष डॉ. यशदेव त्यागी ने सेवा भारती के कार्यों के बारे में जानकारी दी। आवासीय परिसर प्रांत के विभिन्न जिलों से 18 बालिका रह रही हैं। उन्होंने बताया कि पानीपत जिले में सेवा भारती के 23 केंद्र संचालित हैं। इनमें पांच बाल विद्यालय, आठ संस्कार केंद्र, आठ सिलाई केंद्र, दो मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र शामिल हैं। कार्यक्रम में जिला संघचालक अनूप, राकेश भार्गव विशेष रूप से पहुंचे। संस्था के जिलाध्यक्ष अनिल मित्तल व नगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed