फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   NCR, the pollution level of the state dropped, the ban on the fourth phase of GRAP lifted

एनसीआर- प्रदेश का प्रदूषण स्तर गिरा, ग्रैप के चौथे चरण की पाबंदी हटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
NCR, the pollution level of the state dropped, the ban on the fourth phase of GRAP lifted
पानीपत। एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने एनसीआर व प्रदेश के शहरों के प्रदूषण स्तर में आई गिरावट के मद्देनजर ग्रैप के चौथे चरण की पाबंदियों को हटा लिया है। अब नेशनल व स्टेट प्रोजेक्ट्स निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं। पीएनजी संचालित उद्योग भी चल सकते हैं। दिल्ली में डीजल के वाहनों की एंट्री खोल दी गई है। पिछले पांच दिनों में प्रदूषण स्तर प्रदेश व एनसीआर में 150-200 अंक तक नीचे गिरा है। हालांकि अब भी प्रदेश के पांच शहरों का प्रदूषण स्तर रेड जोन में है। तीन शहरों का आरेंज व तीन शहरों का प्रदूषण स्तर येलो जोन में है। यह भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। अगर दोबारा प्रदूषण स्तर बढ़ा तो सीएक्यूएम दोबारा पाबंदियां लागू कर सकता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व सीएक्यूएम की टीमें लगातार फैक्टरियों का निरीक्षण भी कर रही हैं।
विज्ञापन

इस साल किसानों में भी पर्यावरण को लेकर जागरूकता आई है। पानीपत में सरकार ने टू-जी एथेनॉल प्लांट की स्थापना की है। यहां पराली बेचकर किसान दोहरा मुनाफा कमा सकते हैं। पानीपत में पिछले साल पराली जलाने के 254 मामले सामने आए थे। इस बार अब तक 32 मामले आए हैं। कृषि विभाग खेतों की सैटेलाइट से निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन

पर्यावरण मामलों के एक्सपर्ट डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस साल पहले की अपेक्षा प्रदूषण स्तर कम रहा है। इस बार पश्चिमी हवा 15-20 दिन पहले चल रही है। इससे प्रदूषण छंट गया है। हवा की गति भी पहले की अपेक्षा तेज है। उद्योग बायोमास पर चल रहे हैं। पराली जलाने के मामले भी पहले की अपेक्षा काफी कम हैं। इसलिए प्रदूषण स्तर में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन निर्माण, रिपेयर, माइनिंग, मिक्सर प्लांट, सड़क निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग प्रोजेक्ट के सभी कार्यों पर लगी रोक को हटा दिया गया है। अब फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। धूल न उड़े, इसके लिए स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारियों को पानी के छिड़काव के बाद ही झाडू लगाने के निर्देश दिए गए थे।

सभी नेशनल व स्टेट प्रोजेक्ट्स से पाबंदी हटी : क्षेत्रीय अधिकारी
ग्रैप के चौथे चरण की पाबंदी हट गई है। अब नेशनल व स्टेट प्रोजेक्ट पर दोबारा काम शुरू हो सकता है। नगर निगम, एनएचएआई व पीडब्ल्यूडी को सड़कों और साइट्स पर छिड़काव करना होगा। दिल्ली में डीजल के वाहन अब जा सकते हैं।
- कमलजीत सैनी, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed