फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Netherlands NGO will curb pollution

प्रदूषण पर लगाम लगाएगा नीदरलैंड का एनजीओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Netherlands NGO will curb pollution
पानीपत। वर्ष 2022 में शहर में नए उद्योगों को लगाने के लिए जहां भूखंड मिलेंगे वहीं प्रदूषण से बचाव के लिए लैब भी लगेगी। इससे उद्योगों को लाभ होगा। इसके साथ ही विश्व की चीन से बेरुखी का फायदा पानीपत को मिलेगा। पानीपत को विदेशों से टेक्सटाइल उत्पादों के बड़े ऑर्डर की सौगात मिल सकती है। 2022 में एक्सपोर्ट एक हजार करोड़ रुपये बढ़ने की उम्मीद भी है।
विज्ञापन

उद्यमियों को मिलेंगे 400 औद्योगिक भूखंड
वर्ष 2022 उद्यमियों के लिए खास रहेगा। नौ साल बाद एचएसआईआईडीसी रिफाइनरी के पास उद्यमियों को 400 भूखंड देने जा रहा है। यहां उद्यमी अपनी नई फैक्टरी लगा सकते हैं। यहां पर 400 वर्ग गज से 18 हजार वर्ग गज के भूखंड होंगे।
विज्ञापन

नीदरलैंड का एनजीओ स्थापित करेगा लैब
नीदरलैंड का एनजीओ सेक्टर-29 पार्ट टू में एक लैब स्थापित करेगा। इसमें उद्यमियों को ये जानकारी दी जाएगी कि रंगाई में कौन से केमिकल का इस्तेमाल करना है, जिससे प्रदूषण नहीं हो। ये भी उद्यमियों के लिए 2022 की बड़ी सौगात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोधित पानी उद्योगों को दिया जाएगा
उद्योगों से निकलने वाले गंदे पानी को शोधित कर दोबारा इस्तेमाल के लिए उद्योगों को दिया जाएगा। इससे भूजल का इस्तेमाल कम होगा और उसका स्तर बढ़ेगा। इसके लिए उद्यमियों ने जेडएलडी प्रोजेक्ट की मांग की थी, इस नए साल में पूरी हो जाएगी। एक हजार करोड़ रुपये से यह प्लांट बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए विधायक प्रमोद विज ने विधानसभा में आवाज उठाई है। सीएम ने भी प्रोजेक्ट के लिए हामी भरी है। 2022 में सरकार उद्यमियों को जेडएलडी प्रोजेक्ट की सौगात दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed