{"_id":"6ad9fe55c6e186dd810a6f18","slug":"national-security-must-be-deliberated-upon-before-granting-permission-to-starlink-swadeshi-jagran-manch-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166430-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टारलिंक को अनुमति देने से पहले राष्ट्रीय सुरक्षा पर हो मंथन: स्वदेशी जागरण मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टारलिंक को अनुमति देने से पहले राष्ट्रीय सुरक्षा पर हो मंथन: स्वदेशी जागरण मंच
विज्ञापन
फोटो-22माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक को भारत में उपग्रह (सैटेलाइट) इंटरनेट सेवा प्रदान करने की अनुमति देने से जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा एवं संप्रभुता के पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने की मांग की है। इस संबंध में मंच के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के माध्यम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
मंच के प्रांत कोष प्रमुख सीए जितेंद्र गुप्ता ने स्टारलिंक की सेवाओं से उत्पन्न होने वाली संभावित सुरक्षा चुनौतियों और इसके दुष्परिणामों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने ज्ञापन को शीघ्र ही राष्ट्रपति कार्यालय तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक विजेंद्र अत्रि, अवनीश ठाकुर, नमन झांब, तरुण मुंजाल, अधिवक्ता राजीव शर्मा और अजय अंतिल मौजूद रहे।