फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   National Executive Committee of Rashtriya Kabirpanthi Julaha Vikas Mahasabha Announced

Panipat News: राष्ट्रीय कबीरपंथी जुलाहा विकास महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
National Executive Committee of Rashtriya Kabirpanthi Julaha Vikas Mahasabha Announced
बैठक में नवनियुक्त सदस्योंं के बारे में जानकारी देते वक्ता। संवाद
पानीपत। राष्ट्रीय कबीरपंथी जुलाहा विकास महासभा द्वारा रविवार को जीटी रोड स्थित निजी होटल में महासभा की विशेष बैठक हुई। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार पंवार दिल्ली व देवेन्द्र कुमार कादियान फरीदाबाद को बनाया गया। साथ ही राष्ट्रीय महासचिव महेन्द्र सिंह गहल्याण समालखा व अमरपाल तोमर दिल्ली को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव राजकुमार कटारिया पानीपत व राष्ट्रीय सहसचिव विकास कुमार रोशे पानीपत को बनाया गया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामकुमार पानीपत को नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष अमित पंवार पानीपत को जिम्मेदारी दी गई। राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रमोद कुमार तोमर दिल्ली को बनाया गया व राष्ट्रीय संगठन मंत्री लोकेश कुमार दहिया दिल्ली को नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र सिंह दिल्ली, पार्थ सिंह करनाल, डॉ. मुकेश कुमार पानीपत, राकेश कुमार पानीपत को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह पंवार ने कहा कि महासभा शीघ्र ही संगठन विस्तार की दिशा में तेजी से कार्य करते हुए विभिन्न प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों तथा जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी। इसका उद्देश्य देश के अलग-अलग राज्यों एवं जिलों में समाज के लोगों को महासभा से जोड़कर एक मजबूत, अनुशासित, सक्रिय एवं प्रभावी राष्ट्रीय संगठनात्मक ढांचा तैयार करना है। इस मौके पर देशराज कॉलोनी धर्मशाला के प्रधान ओमप्रकाश अटवाल, ग्रीन पार्क कबीर आश्रम के प्रधान पदम सिंह, कबीर चौरा आश्रम परमहंस कुटिया से तेजपाल पवार व संत शिरोमणि कबीर सेवा समिति शिवनगर के प्रधान संजय चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed