फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Naresh's dead body post-mortem in Khanpur, CIA also involved in the investigation of Jaimal's murder

Panipat News: नरेश के शव का खानपुर में हुआ पोस्टमार्टम, जयमल हत्या की जांच में सीआईए भी जुटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Naresh's dead body post-mortem in Khanpur, CIA also involved in the investigation of Jaimal's murder
इसराना/मतलौडा। इसराना थानाक्षेत्र के कालखा गांव में गन्ने के खेत में मिले नरेश के शव का बृहस्पतिवार को खानपुर पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस हत्या की वारदात को सुलझाने में जुटी है। इस मामले में कोई फुटेज नहीं है, जिससे पुलिस को परेशानी हो रही है। हालांकि परिजनों ने साथ लेकर जाने वाले दो युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है, जिस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

वहीं मतलौडा गांव के जयमल की हत्या कर मछली तालाब में शव फेंकने के मामले की जांच एसपी ने सीआईए को सौंप दी है। पुलिस पता लगा रही है कि तालाब पर बैठकर शराब पार्टी करने वाले युवक कौन थे। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है, ताकि कोई सुराग पुलिस के हाथ लग सके। पुलिस की कार्रवाई से नाखुश मतलौडा गांव से ग्रामीण इकट्ठा होकर थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस पर मतलौडा थाना प्रभारी ट्रेनी आईपीएस मनप्रीत सिंह ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस वारदात को सुलझाने के लिए सीआईए का भी सहयोग लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed