फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nana girl abducted from home

नाना के घर से युवती का अपहरण

Mon, 07 Apr 2014 11:33 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Mon, 07 Apr 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। शहर की हरिसिंह कॉलोनी से एक युवती का अपहरण कर लिया। युवती बारहवीं पास है और अपने नाना के घर पर आई हुई थी। परिवार के लोगों ने कालोनी के दो भाई बहनों समेत उनकी मां और एक अन्य युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उन्होंने इसके पीछे दुराचार या हत्या की नीयत बताया है। थाना शहर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना शहर के अंतर्गत हरिसिंह कालोनी से 19 वर्षीय पूनम का अपहरण कर लिया। युवती मूल रूप से अंबा कॉलोनी की रहने वाली है और यहां अपने नाना के घर पर आई हुई थी। बताया जा रहा है युवती दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। इसी समय कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग कालोनी में पहुंचे और उसकी कई जगह तलाश की। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

अंबा कॉलोनी निवासी सतीश ने पुलिस को बयान दिए। उसने बताया कि उसकी लड़की पूनम हरिसिंह कॉलोनी में अपने नाना के घर पर आई थी। उसने बताया कि अंबा कॉलोनी निवासी एक परिवार के साथ पुरानी रंजिश है और उसके लड़के को भी कई दिन पहले धमकी दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि अंबा कालोनी निवासी सुनीता, उसके लड़के संदीप, लड़की रेखा और उनके रिश्तेदार सुमित ने उसका अपहरण किया है। उसने अपहरण के पीछे दुराचार या  हत्या  की नीयत बताया है। थाना शहर पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए और सुनीता, संदीप, रेखा और सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


हरिसिंह कॉलोनी से एक युवती के अपहरण की शिकायत मिली है। परिवार के लोगों ने अपहरण के पीछे दुराचार या हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी।
अनिल कुमार, प्रवक्ता, पुलिस पानीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed