{"_id":"68c72cede908a01aa806bc4c","slug":"namo-forest-will-be-created-by-planting-trees-vij-panipat-news-c-36-1-amb1002-149651-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधे लगाकर बनाया जाएगा नमो वन : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधे लगाकर बनाया जाएगा नमो वन : विज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में भाजपा पार्टी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की सेवा पखवाड़ा कार्यशाला कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठक पर चर्चा की गई।
इस दौरान प्रत्येक मंडल में 75 पेड़ लगाकर नमो वन बनाने पर भी विचार किया गया। बैठक में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा हुई।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा में अंबाला छावनी के चारों मंडलों में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। प्रत्येक मंडल में स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाएंगे। प्रत्येक मंडल में 75 पेड़ लगाकर नमो वन बनाया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन अवसर पर सभी लेबर चौक पर लड्डुओं का वितरण किया जाएगा। 25 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनको पुष्पांजलि करके नमन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।