फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Naman, Akshya secured first position in Thang Ta, final trial will be held today

नमन,अक्ष्य ने थांग ता में प्रथम स्थान किया हासिल,आज होगा फाइनल ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Naman, Akshya secured first position in Thang Ta, final trial will be held today
पानीपत। खेलो इंडिया का सपना लेकर शनिवार को जिले के हजारों खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। अलग अलग खेल ग्राउंड और शिवाजी स्टेडियम में सुबह नौ बजे से ट्रायल का आयोजन किया गया है। नमन और अक्ष्य ने अलग अलग कैटेगरी में थांग ता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। जिसके बाद रविवार को खेलो हरियाणा का ट्रायल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अलग अलग गांव से हजारों की संख्या में खिलाड़ी ट्रायल देने के लिए आए। जिसके कारण शनिवार को फाइनल ट्रायल नहीं हो पाया। शनिवार को पहले दिन तीरंदाजी,कुश्ती,कबड्डी,एथलेटिक्स समेत अन्य खेल का आयोजन किया गया। अकेले कबड्डी में 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें सबसे ज्यादा बुडशाम के खिलाड़ी पहुंची इसी के साथ गांव खंडरा से सबसे ज्यादा जेवलिन थ्रो के खिलाड़ी पहुंचे। एथलेटिक्स में 300,कुश्ती में 200 और अन्य खेलों के मिलाकर लगभग 4 हजार खिलाड़ी पहुंचे।
विज्ञापन

बॉक्स
तीरंदाजी के नतीजे
खेलो हरियाणा के अंतर्गत पानीपत डिस्ट्रिक्ट खेलो हरियाणा का ट्रायल एसडीवीएम सिटी पानीपत में संपन्न हुआ। जिसमें पूरे पानीपत प्रदेश से 12 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। एसडीवीएम सिटी के के नमन ने प्रथम स्थान ,एसडीवीएम सिटी के अक्षय सैनी ने प्रथम स्थान ,लड़कियों में एसडीवीएम सिटी के आकांक्षा ने प्रथम स्थान, एसडीएम सिटी के कनिका ने प्रथम स्थान, पाइट स्कूल से एंजेल बेनीवाल ने प्रथम स्थान, गवर्नमेंट स्कूल से मुस्कान ने प्रथम स्थान ,आदर्श विद्या निकेतन शांति नगर से हर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ी दिसंबर माह में होने वाले हरियाणा राज्य खेलो हरियाणा प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर यह ट्रायल शिवाजी स्टेडियम से सरकारी कोच पूनम पानीपत थाग-ता एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी संदीप कुमार थांग-ता एसोसिएशन के प्रेसिडेंट संजय अग्रवाल ,सीनियर कोच नरेंद्र कुमार, गौरव, कोच राकेश सैनी आदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा गांव उमरा तीरदाजी मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में एनवी आर्चरी अकादमी के दो खिलाड़ियों ने आर्चरी टीम इवेंट में प्रथम स्थान पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता मे प्रदेश के विभिन्न जिलो से आये लगभग एक हजार खिलाड़ी लड़के व लड़कियों ने तीन आयु वर्ग व तीन इवेंट मे भाग लिया। इस मौके पर पानीपत जिले के तीरंदाजी कोच नागेश्वर वशिष्ठ ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चो का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा और मुझे उम्मीद है की पानीपत जिले के बच्चो का आगे भी अच्छा प्रदर्श रहेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed