{"_id":"5fc886a2646ca27fadc5faacf62158ad","slug":"nagar-palika-panipat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका में घपले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका में घपले की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका की ओर से कराए विकास कार्यों में घपले की जांच करवाने के लिए आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर की ओर से मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत पर कार्रवाई शुरू हो गई है।
डीएसपी गोरखपाल राणा की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। कपूर ने शिकायत में आरोप लगाया था कि पूर्व विधायक के संरक्षण में नपा में जमकर घपले हुए थे।
आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने शिकायत में बताया कि गत पांच वर्षों के दौरान नगरपालिका में जमकर घोटाले हुए।
विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों डकार लिए। पूर्व कांग्रेसी विधायक के संरक्षण में ये सब हुआ। इसके अतिरिक्त पिछले वर्ष 20 अगस्त को करोड़ों के 55 टेंडर कार्य गुपचुप ढंग से अपने चहेते ठेकेदारों को अलाट कराए।
कपूर ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर इसकी विजिलेंस जांच करवाने के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
ब्लू जे रोड और पॉवर हाउस रोड पर बत्तीस लाख का पैच वर्क दिखाया। इसके कुछ महीने बाद ही दोनों रोड को कंक्रीट से बनाने का ठेका डेढ़ करोड़ और छियानवे लाख में अपने चहेते ठेकेदारों को दिया।
विज्ञापन
समालखा गांव में गुल्ला रोड तीन-चार लाख रुपये के रिपेयर के कार्य में पुरानी टाइलों को ही नया कर दिखाया और बत्तीस लाख हड़पे।
गेरा धर्म कांटे के पास जीटी रोड से ऑफिसर कॉलोनी तक बनी गली को उखाड़कर ईंटें नपा के ठेकेदार ने कहीं और लगवा दी।
जीटी रोड-रेलवे रोड के कोने पर आरसीसी से नाला बनाकर सात लाख रुपये का भुगतान किया, जबकि ये कार्य केवल तीन से चार लाख रुपये का था।
समाज सेवा समिति के पास ब्लूजे रोड पर पुलिया को ऊपर उठाने और साथ में मरम्मत कार्य पर करीब एक लाख रुपये खर्च था। इसके लिए पांच लाख का भुगतान किया।
डीसी की अनुमति के बगैर विभागीय तौर पर करीब चार करोड़ रुपये के कार्य में धांधली की।
नपा के प्रांगण में बिना प्रस्ताव अनुमति के इंटरलॉकिंग कार्य पर एक लाख खर्च को तीन लाख बताकर पेमेंट ली गई।
बिना सरकार अनुमति के 80 लाख के कार्य विभागीय तौर पर कराए। जोकि एमबी नं. 147-154 में दर्ज हैं।