फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Murder, Crime, Panipat, Haryana

हर तीसरे दिन एक हत्या

Mon, 30 May 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। मई माह में शहर में हर तीसरे दिन एक व्यक्ति की हत्या हुई है। ऐसे में इन दस हत्याओं ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं। इतना ही नहीं हर छह दिन में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला है। इन लावारिश मिले अधिकतर शवों की पहचान पुलिस के लिए टेड़ी खीर साबित हो रहा है। मई माह में मिले अधिकांश शवों की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने उनका दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


मई माह में शहर दस निर्मम हत्याओं से दहल उठा। दस हत्याओं में दादा-पोते और दोस्तों से लेकर पति-पत्नी के रिश्ते तक शर्मशार हो गए। जहां पोते ने जायदाद के लिए अपने दादा की डंडों से पीटकर हत्या कर दी, दोस्तों ने आपसी विवाद के चलते दोस्त की हत्या कर दी, वहीं दो अलग-अलग वारदातों में पतियों ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी पत्नियों का मौत के घाट उतार दिया। एक वारदात ऐसी भी हुई जिसमें पत्नी ने अपने प्रेम प्रसंग के चलते अपने सोते हुए पति की हथियार से हत्या कर दी।
विज्ञापन


इनके बीच नाले और तालाब में मिले दो युवकों के शवों ने भी खौफनाक कहानी बयां की। एक युवक को मारकर नाले में फेंक दिया गया। युवक के शव को कुत्तों ने भी नोंच डाला। गांव नूरवाला के समीप बोरे में मिले युवक के शव की तीन दिन तक शिनाख्त नहीं हो पाई। दोनों युवकों के शव से इतनी दुर्गंध आ रही थी कि पुलिस को दोनों शवों को कब्जे में लेने के लिए स्प्रे व मास्क का प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों शवों के मामले पुलिस की फाइलों में ही दफन हो गए। अगर तीन हत्याओं के मामलों को छोड़ दे तो पुलिस अब तक पांच हत्याओं के आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।

मई माह में हुई हत्याएं
-एक मई को गांव बाबरपुर के पास गंदे नाले में गली संडी अवस्था में युवक का मिला मिला। युवक को गला घोंटकर मारा गया।

-दो मई को गांव बबैल में 80 वर्षीय जोगीराम की उसके पोते अंकित ने जायदाद हड़पने के लिए डंडो से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने छह मई को अंकित को गिरफ्तार किया।

-तीन मई को गांव नूरवाला में तालाब में बोरे में बंद युवक का शव मिला। युवक का शव बुरी तरह गल सड़ चुका था। शव की शिनाख्त न हीं हो पाई। पुलिस ने लावारिश हालत में किया दाहसंस्कार

-12 मई को गांव जौरासी में पत्नी सुनीता ने अवैध संबधों के चलते पति राकेश की सोते वक्त खोदपाले से हत्या की। सुनीता को पुलिस ने अगले दिन गिरफ्तार कर लिया।

-12 मई को मतलौडा में राजीव ने पत्नी सोनिया को तेजधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वजह चरित्र पर संदेह बताया गया। पड़ोसियों ने राजीव को पकड़ पुलिस को सौंपा

-15 जून को जगपाल निवासी पूरेवाला कॉलोनी की हत्या कर शव को नहर में फेंका। परिजनों ने दोस्तों पर लगाया आरोप।

-21 मई को सोनीपत के गुलशन की हत्या कर शव को जाटल रोड के पास दिल्ली-पैरलल नहर में फेंका। पुलिस ने दोस्तों पर किया हत्या का मुकदमा दर्ज। अब तक आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस।

-27 मई को गंगाराम कॉलोनी में पति प्रमोद ने पत्नी सोनी देवी की दबाकर हत्या की। हत्या का कारण पत्नी के चरित्र पर संदेह रहा। आरोपी पति अब तक फरार है।

-27 मई को गांव नारा निवासी सुरेंद्र की हत्या कर शव को गांव ढोढपुर के पास फेंक दिया गया। युवक की ईंटों से पीटकर हत्या की गई थी। पुलिस अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।


-28 मई को जीटी रोड पर बीबीएमबी के पास एक युवक की हत्या कर शव को रोड के किनारे फेंक दिया गया। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

संदिग्ध अवस्था में मिले शव-
-आठ मई को असंध पुल के नीचे किसान भवन के सामने एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला

-10 मई को गांव निजामपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग का शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

-15 मई को गांव सिवाह में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। की शिनाख्त नहीं हो पाई।

-22 मई को जीटी रोड पर नवल सिनेमा के पास 30 वर्षीय युवक का मिला शव। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

-23 मई की रात को गंगापुरी रोड पर गंगा गार्डन के सामने 33 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला।

-29 मई सुबह कप्तान नगर निवासी कुलवंत का शव सेठी चौक के पास मिला। कुलवंत की मौत के कारण स्पष्ट नहीं।

वर्जन
मई माह में जिले में हत्या की कई वारदात हुई हैं और कई संदिग्ध मौत हैं। कई शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। उनकी शिनाख्त करने की कोशिशें जारी हैं। पुलिस ने कई मामलों के हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन हत्याओं के आरोपी फरार है पुलिस उनको गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जोगिंद्र राठी, डीएसपी हैडक्वार्टर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed