फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Murder case against lover 55 days after woman's suspicious death

Panipat News: महिला की संदिग्ध मौत के 55 दिन बाद प्रेमी पर हत्या का केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Murder case against lover 55 days after woman's suspicious death
पानीपत। अंसल सुशांत सिटी में 55 दिन पहले फंदे पर लटके मिले महिला के शव मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी पर हत्या का केस दर्ज किया है। महिला के बेटे के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज में आरोपी प्रेमी घर के अंदर दीवार से कूदता और फिर बाहर आते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने पहले इस मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की थी। बाद में मृतका के बेटे ने मामले की अपने स्तर पर जांच की और इसकी शिकायत दोबारा पुलिस को दी थी। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन


अंसल सुशांत सिटी निवासी तरुण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मूल रूप से सौदापुर के रहने वाले हैं। वह नूरवाला अड्डे के पास संतोष एक्सपोर्ट में काम करता है। 18 जून को वह अपनी मां उमा के साथ एक्टिवा पर नूरवाला अड्डे पर आया था। यहां आने के बाद उसने मां ने उसे कहा कि वह काम पर चला जाए। वह रात को आठ बजे काम से घर आया तो उसे उसकी मां उमा नहीं मिली। उसने उसकी तलाश की लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। अगले दिन सुबह वह काम पर चला गया। उसने अपनी मां को कई बार कॉल की लेकिन उनका फोन नहीं मिला। उसने पिता अनिल को भी इस बारे में बताया। इसके बाद वह शाम को अपने गांव सौदापुर चला गया। उसके पास रात आठ बजे कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसे बताया कि वह अपने अंसल स्थित मकान पर आ जाए। उसकी मां उमा को चोट लगी है। जब वह यहां पहुंचा तो उसकी मां का शव फंदे पर लटका हुआ था। उस समय पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की। बाद में उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसे सत करतार कॉलोनी निवासी राकेश डाबर उसे घर में दीवार से कूदकर आते हुए और कुछ देर बाद वह दीवार फांदकर बाहर जाता दिखाई दिया। उन्होंने इस बारे में राकेश से कई बार पूछने का प्रयास किया लेकिन उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्हें पूरा शक है कि उसकी मां की हत्या राकेश व विजय प्रॉपर्टी डीलर ने कई लोगों के साथ मिलकर की है।
विज्ञापन



वर्जन-

सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी हिमांशु ने बताया कि युवक की शिकायत पर दो नामजद समेत अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed