फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   murdaer

श्रमिक की धारदार हथियार से हमला कर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
murdaer
मॉडल टाउन क्षेत्र के अर्जुन नगर में एक श्रमिक की उसके किराये के मकान में धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। बुधवार सुबह उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला। मकान मालिक ने इसकी सूचना मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से सहारनपुर के गांव कखरहा का रहने वाला 30 वर्षीय जगरूप पुत्र रामपाल दो माह पहले पानीपत में काम की तलाश में आया था। उसका बड़ा भाई पुरेवाल कॉलोनी में किराये पर रहता है। उसे अर्जुन नगर में एक धागा फैक्टरी में काम दिलाया था। काम मिलने के बाद जगरूप अर्जुन नगर में कर्ण सिंह के मकान में किराये पर रहने लगा। मंगलवार शाम को फैक्टरी से आने के बाद कमरे में खाना खाकर सो गया। देर सुबह तक जब जगरूप के कमरे में कोई गतिविधि नहीं हुई तो मकान मालिक कर्ण कमरे में पहुंचा। यहां पर उसका शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसके पेट व छाती में धारधार हथियार मारा गया था। हत्या की खबर पर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अब पुलिस ये जांच कर रही है कि जगरूप का किसके साथ उठना बैठना था। कौन उसके साथ आखिरी बार देखा गया था। किसका उसके कमरे पर आना जाना रहता था। पुलिस ने जगरूप का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। मोबाइल से भी उसकी हत्या का राज खुल सकता है। इस बारे में मॉडल टाउन थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी का पता लगाकर पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed