फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MSc student jumps in canal

एमएससी की छात्रा ने नहर में लगाई छलांग, डूबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
MSc student jumps in canal
पानीपत। महराणा निवासी एमएससी की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में छलांग लगा दी और बह गई। गोताखोरों ने एक घंटा सर्च अभियान चलाया लेकिन छात्रा का पता नहीं लगा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

आठ मरला चौकी पुलिस को दी शिकायत में गांव महराणा निवासी जय भगवान ने बताया कि वह शुगर मिल में नौकरी करता है। उसके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी कोमल (23) है, जो एमएससी फाइनल ईयर की छात्रा है। वह वीरवार को नौ बजे कॉलेज गई थी। वीरवार शाम करीब छह बजे सूचना मिली कि कोमल ने नहर में छलांग लगा ली। वह मौके पर पहुंचे तो गोताखोर बेटी को ढूंढ़ रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उनकी बेटी की तलाश की जाए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कोमल की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed