फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MPs ran with children in marathon

मैराथन में बच्चों संग दौड़े सांसद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
MPs ran with children in marathon
पानीपत। शहीदी दिवस के अवसर पर मैराथन दौड में भाग लेते हुए सांसद संजय भाटिया और साथ में मौजूद उपाय? - फोटो : Panipat
पानीपत। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहीद दिवस के अवसर पर बुधवार सुबह शिवाजी स्टेडियम में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई और खुद भी मैराथन में दौड़ लगाई। यह दौड़ शिवाजी स्टेडियम से मॉडल टाउन के रिंग रोड से होती हुई वापस स्टेडियम तक लगभग तीन किलोमीटर लंबी रही। इसमें भाग लेने के लिए युवाओं की भारी भीड़ पहुंची और साथ में जिला उपायुक्त सुशील सारवान सहित प्रशासन के तमाम अधिकारी भी दौड़ते नजर आए। इसमें बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

सांसद संजय भाटिया ने युवाओं से कहा कि आज बड़ा ही ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज हम शहीद दिवस क्रांतिकारी अंदाज में मैराथन दौड़ लगा कर मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगत सिंह जैसे वीरों की कुर्बानी से ही आज हम आजाद देश के नागरिक हैं। केंद्र में मोदी व प्रदेश के अंदर मनोहर सरकार अनेक देश भक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से आज के युवाओं में राष्ट्र भक्ति की एक नई चेतना स्थापित कर रहीं है ताकि आत्म निर्भर भारत का सपना भी जल्द से जल्द पूरा हो सके।
विज्ञापन

ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा ने कहा कि हर युवा के निजी स्वार्थ से पहले देशहित का स्वार्थ अवश्य होना चाहिए क्योंकि इसी कड़ी में भगत सिंह जैसे अनेक युवाओं ने उस समय देश की आजादी के लिए अपनी जान दी थी। उन्होंने कहा कि हर युवा के जीवन में भगत सिंह जैसा जज्बा होना चाहिए। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने युवाओं से कहा कि आज के हर युवा में भगत सिंह दिखाई देना चाहिए। जिस तरह जिले का नाम खेलों में दिन प्रतिदिन देश व विदेशों में रोशन हो रहा है इसी प्रकार राष्ट्र के प्रति सेना व अन्य राष्ट्र भक्ति के कार्यक्रमों में शामिल होकर हमें अपनी पहचान बननी चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम बिजेंद्र सिंह ढुल, सीटीएम राजेश सोनी, अतिरिक्त सीईओ जिला परिषद रविंद्र मलिक, जिला खेल अधिकारी प्रदीप पालीवाल समेत जिला पार्षद सत्यनारायण काला नौल्था आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed