फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MP Jindal made ??a gift of his fellow countrymen tiranga

सांसद जिंदल ने देशवासियों को तिरंगे का तोहफा दिया

Thu, 23 Jan 2014 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Thu, 23 Jan 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
MP Jindal made ??a gift of his fellow countrymen tiranga
कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में तिरंगे की आजादी की दसवीं वर्षगांठ के साथ-साथ नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयभगवान शर्मा डीडी ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल ने आज से दस साल पहले देशवासियों को तिरंगे के रूप में जो तोहफा दिया था, उससे चहुंमुखी विकास के रास्ते खुल गए। हरियाणा वित्त आयोग के सदस्य सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र निवासियों को अपने सांसद पर नाज है।
विज्ञापन


कांग्रेस भवन, ओपी जिंदल पार्क और ब्रह्मसरोवर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर जश्न मनाया गया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने कहा कि 23 जनवरी 2004 को सांसद नवीन जिंदल ने देशवासियों को 365 दिन तिरंगा फहराने का अधिकार दिलाया था।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला मील का पत्थर साबित हुआ। आज लाखों की संख्या में लोग प्रति दिन तिरंगा फहराकर देश के प्रति अपनी निष्ठा, प्रेम और समर्पण का इजहार कर रहे हैं। आज का दिन हमारे लिए गौरव का दिन है क्योंकि हम घर, बाहर, दफ्तर, दुकान या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय ध्वज को पूरे मान-सम्मान के साथ फहरा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद जिंदल के निजी सचिव राजेश कुमार और हलका प्रभारी विक्की शर्मा ने कहा कि नवीन जिंदल का मानना है कि तिरंगा हमें जात-पात, मजहब, पंथ, क्षेत्र व अन्य भेदभाव से ऊपर उठकर देश के लिए एकजुट भाव से काम करने की प्रेरणा देता है। यह हमारे मूल्यों और विश्वास का प्रतीक है। यह भारत की संप्रभुता का सर्वोच्च प्रतीक चिन्ह है।


इस अवसर पर फतेह सिंह खेड़ी रामनगर, पूर्व शहरी अध्यक्ष विनोद शेखरी, नगर परिषद उपाध्यक्ष राज गौड़, पृथ्वी सिंह तुर्क, रामकुमार रंबा, सुरेंद्र फौजी, राजकुमार वत्स, टोनी मदान, परमजीत चीमा, राजेश शर्मा अमीन, राजीव गोयल, सुनीता नेहरा, राजरानी, रेखा कश्यप, भरपाई नंबरदारिनी, निशि गुप्ता, राममूर्ति, दर्शना नांदल, वीणा सैनी, मंजू राव, हरफूल कसेरला, तरुण गुप्ता, शमशेर कश्यप, सतीश मदान, लाल सिंह सैनी, विनोद गर्ग, विवेक भारद्वाज डब्बू, रघुबीर संधु, अंकित गर्ग, नवीन बंसल, दर्शन खन्ना, आरके मित्तल, मुरारी लाल सैनी, गुरचरण सिंह एडवोकेट, दौलतराम नंबरदार, प्रवीण शर्मा, चरणजीत बगथला, जसबीर सांवला, चौधरी राम बजाज, लीलूराम, पूर्व सरपंच राजकुमार, दरबारा सिंह एमसी, रतन सिंह सैन, सुरेंद्र सरपंच, सुरजीत रावगढ़, राजकुमार मित्तल, गोपाल एमसी, रिखी राम दलखेड़ी, बलकार जोगनाखेड़ा, सूबा सिंह मुंडाखेड़ा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed