{"_id":"e711d49e51036ea07f3b6848ccbdd88a","slug":"move-mla-mp-support","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक हटे, सांसद समर्थन में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक हटे, सांसद समर्थन में
Updated Wed, 29 Jan 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जीटी रोड के कट खुलवाने को लेकर बाजार एसोसिएशन की लड़ाई में शहर विधायक बलबीर पाल शाह पीछे हट गए हैं और करनाल सांसद डॉ. अरविंद शर्मा समर्थन में उतरे हैं। विधायक शहर दुकानदारों की इस लड़ाई को सही नहीं मान रहे और सांसद सही ठहरा रहे हैं।
एक ही पार्टी के विधायक और सांसद के अलग-अलग कदम होने पर दूसरे दल तस्वीर साफ कर रहे हैं। दुकानदारों ने भी उनका पक्ष न रखने वालों को मतदान के दिन निराश करने की बात की है। शहरभर के बाजारों के दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर मंगलवार को पालिका बाजार में बैठे और लालबत्ती कट खुलवाने की मांग की।
एकजुटता की हुंकार भरने वाले दुकानदार कुछ देर धरने पर एक साथ बैठक इधर-उधर टलने लगे। दुकानदारों का यह धरना कुछ ही देर में राजनीति से प्रभावित होने लगा। दूसरी पार्टियों के लोगों ने अपना रंग देने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेसी दुकानदार ही इसको लेकर अलग-थलग पड़ गए।
विज्ञापन
ये दुकानदार शहर विधायक बलबीर पाल शाह और सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के गुट में बंट गए। शहर विधायक गुट के दुकानदार अलग खड़े हो गए और दबी आवाज में कट बंद करने को जायज ठहराया। वहीं सांसद गुट के लोग लगातार उनसे संपर्क साधते रहे और प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव डालने की मांग करते रहे।
सांसद ने अपने समर्थकों को दो बजे तक डीसी और एसपी को उनके बीच लाने का भरोसा दिलाया। दुकानदार ढाई बजे तक उनके आने की उम्मीद में बैठे रहे। कुछ दुकानदार उनके न आने पर उठकर चले गए। कुछ दुकानदारों ने इसके लिए चार बजे तक का समय बढ़ा दिया।
सांसद डॉ. अरविंद शर्मा कई घंटे बाद उनके बीच में पहुंचे, लेकिन उनके आने के बाद भी दुकानदारों को अपेक्षाकृत नतीजा नहीं मिल सका।
शहर विधायक बलबीर पाल शाह ने पिछली बार कट खोलने के संघर्ष में दुकानदारों का समर्थन दिया था। उन्होंने इसको लेकर लेकर रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा और मुख्यमंत्री से भी बात की थी। दीपेंद्र हुड्डा ने भी तत्कालीन उपायुक्त को कट खोलने की बात कही थी। लेकिन कट नहीं खुल सके थे। दुकानदारों को काफी लंबा संघर्ष करने के बाद सफलता मिली थी। इस बार शहर विधायक उनके लिए आगे नहीं आए।
शहर विधायक बलबीर पाल शाह ने इस बार कट खुलवाने में दुकानदारों का समर्थन न करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि पिछली बार कट खुलवाने में दुकानदारों को समर्थन दिया था, लेकिन वे इस बार उनके साथ नहीं जाएंगे।
प्रशासन ने यातायात सुचारु बनाने को लेकर कट बंद किए हैं। कट बंद होने से यातायात सुचारु हुआ भी है। कुछ लोग कटों के नाम पर दुकानदारों को उकसा रहे हैं। उनकी मानकर दुकानदार बाजार बंद करने को उतारु हैं। सांसद डा. अरविंद शर्मा कट खुलवाने को लेकर आगे आए हैं।
वे उनके बीच में नहीं आएंगे। कुछ लोग वोट न देने की धमकी देते हैं। उनको इसकी कोई परवाह नहीं है। शहर में कांग्रेस के बहुत वोट हैं। कांग्रेसी उम्मीदवार इन वोटों के सहारे आसानी से जीत सकता है।