फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Motorcyclist dies after being crushed by car

Panipat News: मोटरसाइकिल सवार की कार से कुचलने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after being crushed by car
संवाद न्यूज एजेंंसी
विज्ञापन

मतलौडा। थाना मतलौडा क्षेत्र में भालसी गांव के पास सड़क किनारे फोन पर बात कर रहे मोटरसाइकिल सवार राकेश (43) को कार चालक ने कुचल दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसा बुधवार की रात को करीब 10 बजे हुआ।
जींद जिले के जामणी गांव के राकेश पानीपत के विकास नगर में गली नंबर-18 में रहते थे। मृतक के भाई ने बताया कि बुधवार को राकेश मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव से पानीपत आ रहे थे। जैसे ही वह पानीपत-जींद रोड पर भालसी गांव के पास पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो उनके सेलफोन पर एक फोन आ गया। जिससे वह सड़क किनारे खड़े होकर बात करने लगे। उसी समय अनियंत्रित कार चालक ने पीछे से राकेश को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसा इतना जोरदार था कि राकेश काफी दूर जाकर गिरे और उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर मतलौडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतलौडा थाना के प्रभारी पवन ने बताया कि हादसे के बाद चालक कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घटना स्थल से कार को अपने कब्जे में ले लिया है। कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed