फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Motorcycle thief arrested, three incidents revealed

Panipat News: मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, तीन वारदात का खुलासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Motorcycle thief arrested, three incidents revealed
पानीपत। सीआईए वन ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को रिफाइनरी गोल चक्कर के पास चोरी की एक मोटरसाइकिल सहित पकड़ा है। आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में घूम रहे थे। इनसे पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी की तीन वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इनसे दो मोटसाइकिल बरामद की है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए वन प्रभारी संदीप ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार देर शाम को गश्त के दौरान रिफाइनरी के पास मौजूद थी। टीम को सूचना मिली थी कि दो युवक एक मोटरसाइकिल पर रिफाइनरी गोल चक्कर के पास घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही उनकी मौके पर पहुंची। यहां से दोनों को हिरासत में लिया गया। उनकी पहचान विश्वजीत व सतनाम निवासी गांव सरफली, करनाल के रूप में हुई। उन्होंने पूछताछ में बताया कि यह मोटरसाइकिल पांच दिन पहले रिफाइनरी के गेट नंबर चार के पास से चोरी की थी। इनसे मोटरसाइकिल चोरी की दो और वारदात का खुलासा हुआ। 15 दिन पहले इन्होंने पुलिस के डर से एक मोटरसाइकिल रिफाइनरी चौक पर छोड़ दी थी। पुलिस ने इनसे दो मोटरसाइकिल बरामद कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed