{"_id":"5d957bbde961984fbf105055a44d46cf","slug":"motorcycle-crashed-into-the-pole-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल पोल से टकराई, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटरसाइकिल पोल से टकराई, मौत
अमर उजाला, पानीपत
Updated Sat, 10 May 2014 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। थाना शहर के अंतर्गत फरीदपुर रोड पर हाई स्पीड में जा रही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठा 11 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे में घायल बच्चे की हालत चिंताजनक है।
हादसा शनिवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे फरीदपुर रोड पर एमएएसडी स्कूल के पास हुआ। फरीदपुर में रहने वाला प्रताप (20) एक 11 साल के लड़के को मोटरसाइकिल पर लेकर गांव की तरफ जा रहा था। वह मूलरूप से कैथल के टीक गांव का रहने वाला था। प्रताप की मोटरसाइकिल स्पीड ज्यादा थी और एमएएसडी स्कूल के पास मोड पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई।
मोटरसाइकिल सीधे एक कंपनी द्वारा लगाए गए पोल से टकरा गई। मोटरसाइकिल की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल टूटकर दूर गिर गया और मोटरसाइकिल भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई और 11 साल का बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों ने इसकी सूचना सेक्टर-दह चौकी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शव गृह रखवाकर बच्चे को उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस की सूचना पाकर परिवार के लोग अस्पताल में पहुंचे। सिविल अस्पताल के डाक्टर बच्चे को नियंत्रित नहीं कर सके और प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और शव का पोस्टमार्टम कराकर परजिनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि 11 साल के बच्चे की भी हालत नाजुक बनी हुई है।