फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mother of three children thrashed out of house for not fulfilling dowry demand

दहेज की मांग पूरी न करने पर तीन बच्चों की मां को पीटकर घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mother of three children thrashed out of house for not fulfilling dowry demand
आरकेपुरम निवासी तीन बच्चों की मां को ससुराल वालों ने पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दी है। विवाहिता का आरोप है कि पति ने बच्चों से मिलने पर उन्हें नहर में फेंकने की धमकी दी है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरके पुरम निवासी रीना ने बताया कि उसकी शादी 2008 में टोहाना खेड़ा निवासी अनिल के साथ हुई थी। ससुराल वालों ने शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज की मांग शुरू कर दी थी। पिता ने पति की कई मांगें पूरी कीं, लेकिन उनकी मांग बढ़ती गई। वर्ष 2010 और 2011 में बेटियों के जन्म के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई। 2014 में बेटे के जन्म के बाद पति उसे शहर ले आया और किराए के मकान में रहने लगे, लेकिन यहां पर भी उसके साथ मारपीट जारी रही। पीड़िता ने पति पर आरोप लगाया कि उसने बच्चे छीन कर गांव में भेज दिए और मारपीट कर उसे मायके में जाकर रहने की धमकी दी। आरोप है कि बच्चों से मिलने पर उसे मारकर नहर में फेंकने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़िता की दी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर योगेश कटारिया, थाना प्रभारी, मॉडल टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed