फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mother death, son injured in collision with oil tanker near Siwah bypass

सिवाह बाईपास के पास तेल टैंकर की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Mother death, son injured in collision with oil tanker near Siwah bypass
इसराना। पानीपत गोहाना नेशनल हाईवे पर सिवाह बाईपास पर नहर के पास तेल टैंकर से बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार मां और बेटा सड़क पर गिर गए। मां के ऊपर से टैंकर गुजर गया, जिससे उनकी मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल बेटे को पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव नारा निवासी राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उसका भाई बीर सिंह अपनी मां राजवंती को बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था। वह उसके पीछे अपनी बाइक पर था। जब वे सिवाह बाईपास नहरों के पास पहुंचे और गोहाना रोड पर मुड़ने लगे तो दिल्ली पैरलल नहर की तरफ से आ रहे एक तेल के टैंकर की टक्कर लगने से भाई बीर सिंह और मां राजवंती नीचे गिर गए। हादसे में मां की मौत हो गई वहीं भाई घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed