फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Most complaints received related to property ID, police

Panipat News: सबसे अधिक शिकायतें प्रॉपर्टी आईडी, पुलिस से संबंधित मिलीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Most complaints received related to property ID, police
पानीपत । लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में सोमवार को 96 शिकायतें पहुंची। शिविर में एसपी लोकेंद्र सिंह व जिला परिषद के सीईओ नरेंद्र पाल मलिक ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर उनका समाधान करने के निर्देश दिए। सोमवार को सबसे अधिक शिकायतें प्रॉपर्टी आईडी , पुलिस, पेंशन व क्रीड विभाग से संबंधित रही।
विज्ञापन

- शिविर में शिकायत लेकर पहुंची सुनीता निवासी बिचपड़ी ने बताया कि उसने प्रशासन से विधवा पेंशन बनवाने के लिए आवेदन किया है। उसके पति का देहांत हो चुका है। उन्हें सरकार की योजना का अभी तक लाभ नहीं मिल पाया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने पेंशन विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अरविंद निवासी उग्राखेड़ी ने प्रशासन से अनुरोध किया कि उनका बिजली बिल बहुत ज्यादा है। गलत रीडिंग दी गई है। वह एक साथ इतना बिल भरने में असमर्थ है। उन्होंने प्रशासन से बिल माफ करने की गुहार लगाई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बिजली निगम के अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत नगर की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रशासन को अवगत करवाया कि उनके तालाब की सफाई वर्षा आगमन से पहले करवाई जाएं ताकि तालाब का पानी गलियों में पहुंचकर आवागमन को प्रभावित न करें। उन्होंने अभी से इस कार्य को करने की प्रशासन से प्रार्थना की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सीएमसी को निर्देश दिए कि वह इसकी जांच करें।
यशपाल ने प्रशासन से सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को हटवाने की प्रशासन से मांग की। उन्होंने शिकायत करते हुए कहा कि टूटे हुई पानी के पाइप के कारण उपरोक्त स्थान पर जल की बर्बादी हो रही है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र पाल मलिक ने कहा कि हरियाणा सरकार का जनता समाधान शिविर बड़ा कार्यक्रम है। इसका लाभ विशेष रूप से उन नागरिकों को मिल रहा है जो समस्याओं को लेकर जझ रहे थे अब उनकी समस्याओं का समाधान कम से कम समय में प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। समस्याओं के समाधान को लेकर आम जनता में जो बैचेनी थी वो निश्चित समय में समस्याओं के हो रहे समाधान से दूर हो रही है।

समाधान शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए उजाले की बड़ी किरण है। शिविर में समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों का प्रयास सार्थक नजर आ रहा है।
नगराधीश टीनू पोसवाल ने बताया कि शिविर में ज्यादातर समस्याएं फैमिली आईडी में आय कम करवाने से जुड़ी आ रही है। क्रीड विभाग द्वारा इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार पेंशन बनवाने को लेकर शिकायतकर्ता समाधान शिविर में पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed