{"_id":"6261c3c5a31b91579052bc18","slug":"more-than-50-organizations-came-forward-for-langar-service-in-the-festival-of-lights-panipat-news-knl1056982152","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाशोत्सव मंे लंगर सेवा के लिए आगे आईं 50 से अधिक संस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाशोत्सव मंे लंगर सेवा के लिए आगे आईं 50 से अधिक संस्थाएं
विज्ञापन
पानीपत। 400 वें प्रकाश उत्सव को लेकर सैक्टर 13-17 ग्राउंड में तैयार किए जा रहे विभिन्न स्टॉल जिसमे विभ?
- फोटो : Panipat
पानीपत। श्री गुरु तेगबहादुर जी के 400वें प्रकाश उत्सव पर अटूट गुरु का लंगर चलेगा। इसमें शहर व अन्य जिलों की 50 से ज्यादा संस्थाओं की ओर से जलपान के लिए 41 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें खानपान में विभिन्न प्रकार के व्यंजन संगत को प्राप्त होंगे। मुख्य पंडाल के दोनों ओर लंगर सेवा के लिए पंडाल बनाए गए हैं। एक पंडाल में एक साथ 10 हजार श्रद्धालु बैठकर लंगर चख सकते हैं। जिन धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने गुरु की लंगर सेवा के लिए अपनी सहमति जताई है, वे लड्डू-बर्फी, लस्सी, खीर, पानी आदि की व्यवस्था कर रहे हैं।
इसमें रोटरी क्लब ने पानी की बोतल, गुरुद्वारा असंध ने लड्डू, बैंकेट हॉल एसोसिएशन ने मिल्क ठंडाई व तोशा, संत शिरोमणि अंनत श्री दुर्बल नाथ जी महाराज खटीक सभा ने नमकीन लस्सी, चुलकाना धाम ट्रस्ट समालखा ने बर्फी, बेसन, गुरु दा लंगर ने ब्रेड पकौड़ा और चाय, पूर्व मेयर ने आइसक्रीम, शुगर मिल ने गन्ने का जूस और चीनी, हरियाणा चैंबर आफ कॉमर्स ने कुल्चे-छोले, दशहरा कमेटी ने ड्राई चना हलवा, बाबा बंदा सिंह बहादुर संस्था ने जलेबी और गुलाब-जामुन, एसडी शिक्षा समिति ने ठंडी खीर, श्री वाल्मीकि महासभा और श्री गुरु रविदास सभा ने नमकीन लस्सी, समस्त गुरुद्वारा साहिब सोनीपत जूस व कोल्ड ड्रिंक सेवा देगा।
सब्जी मंडी एसोसिएशन ने फल, गुरुद्वारा नीलदारी ने छबील, हरियाणा डिस्ट्रिब्यूटर एसोसिएशन ने फ्रूटी, महंत करमजीत सिंह ने जलजीरा, श्री दशहरा कमेटी (सेक्टर-13,17) ने पानी, श्रीरामा कृष्णा चैरिटेबल ट्रस्ट ने मीठे चावल, पानीपत हलवाई एंड कैटरर्स एसोसिएशन ने रबड़ी-फलूदा, श्री रामलीला कमेटी देवी मंदिर और श्री अग्रवाल वेश्य पंचायत देवी मंदिर ने जल सेवा, पानीपत इंडस्ट्री एसोसिएशन ने अमूल की लस्सी, श्री कृष्ण कृपा जियो गीता समिति ने कुल्फी स्टॉल, सती भाई साईं दास सेवा दल ने मीठा पानी और सादा पानी, गुरुद्वारा बापू केसर सिंह ने चाय, बाबा गुरविंद्र सिंह मांडी वाले ने पकौड़ा, मिंक एंड पोलर एसोसिएशन ने हलवा की लंगर सेवा देंगे।
विज्ञापन
डीएफएससी और आयोजित कार्यक्रम में खाद्य सामग्री के नोडल अधिकारी जितेश गोयल ने इस अवसर पर पहुंचने वाली संगत से अपील करते हुए कहा कि इस दौरान सफाई का विशेष ध्यान रखें। अपने आसपास कही भी गंदगी न फैलने दें। कचरे को निर्धारित डस्टबीन में ही डालें। उन्होंने बताया कि सभी स्टालों के समन्वयक पूर्व मेयर सरदार भूपेंद्र सिंह में रहेंगे जिनकी देखरेख में सभी वालंटियर और अन्य सेवादार सेवाभाव से कार्य करेंगे।