{"_id":"674e2880a939722d0901cdd4","slug":"modi-will-give-the-gift-of-second-big-plan-from-the-industrial-city-panipat-news-c-244-1-pnp1001-128393-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मोदी औद्योगिक नगरी से देंगे दूसरी बड़ी योजना की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मोदी औद्योगिक नगरी से देंगे दूसरी बड़ी योजना की सौगात
विज्ञापन
पानीपत। हाली की धरती पानीपत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब दस साल में महिलाओं को दूसरी बड़ी योजना की सौगात देंगे।
वे नौ दिसंबर को पानीपत के सेक्टर-13-17 में बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे। मोदी इससे पहले 22 जनवरी 2015 को राष्ट्र स्तर की योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की सौगात दे चुके हैं।
इस योजना के बाद बेटियों को कोख में मारना कम हुआ। अब बीमा सखी योजना से महिलाओं को नई दिशा मिलेगी। यह वही धरती है जहां एक समय मशहूर शायर अल्ताफ हुसैन हाली ने बेटियों की शिक्षा की अलख जगाई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ दिसंबर को पानीपत आएंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर पंडाल सजकर तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री के लिए एक बड़ा मंच बनाया गया है। दर्शक दीर्घा को कई सेक्टर में बांटा गया है। इस समारोह में देशभर से महिलाएं पहुंचेंगी। प्रदेश से करीब आठ हजार महिलाएं पहुंचेंगी। कार्यक्रम को लेकर करीब 35 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पानीपत से महिलाओं के लिए बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना से देशभर में शहर के हर वार्ड और हर गांव में एक बीमा सखी होगी।
विज्ञापन
भारतीय जीवन बीमा निगम पहले दिन साल इन महिलाओं को मानदेय देगा। इसके बाद वे कमीशन के आधार पर काम करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी स्थान से 22 जनवरी 2015 बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का शुभारंभ किया गया।