फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mobile towers are extended illness

मोबाइल टावर बढ़ा रहे बीमारी

Sun, 29 Sep 2013 11:54 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Sun, 29 Sep 2013 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mobile towers are extended illness
पानीपत में मोबाइल फोन पर पूरी रेंज उपलब्ध कराने के लिए शहर के कोने-कोने में लगे 185 मोबाइल टावर शहरवासियों को बीमार करने के लिए काफी हैं।
विज्ञापन


तमाम प्रयासाें के बाद नगर निगम एक भी मोबाइल टावर को आबादी से शिफ्ट नहीं करा पाया। निगम इस मामले में सिर्फ नोटिस देने तक सिमट कर रह गया है।

आधुनिकता के इस युग में जहां हम हाईटेक सुविधाओं से लेस विभिन्न उपकरणों का इस्तेमाल करके सुखमय जीवन जी रहे हैं, वहीं इनका हमारे स्वास्थ्य पर किस तरह से प्रभाव पड़ रहा है। इस तरफ ध्यान देने की जहमत तक नहीं उठाते। मोबाइल फोन में पूरी रेंज उपलब्ध कराने के लिए शहर के हर हिस्से में विभिन्न सेल्युलर कंपनियों के मोबाइल टावर लगे हैं। इन टावरों में रेडिएशन से निकलने वाली किरणाें से स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव डालती हैं।

आबादी से बाहर होने चाहिए टावर
घनी आबादी के बीच मोबाइल टावर लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। विशेषज्ञों की राय है कि ये टावर आबादी से बाहर होने चाहिए। सिविल अस्पताल के एमएस डॉ. भूपेश चौधरी सहित अन्य डॉक्टरों की मानें तो इन टावरों के रेडिएशन के कारण हर पल सेहत को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन


रेडिएशन से सुनने की क्षमता में कमी आती है। दिल की बीमारी, ब्लड प्रेशर, हर वक्त थकान, याददाश्त का कम होना और लगातार सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा ये पक्षियों के लिए भी हानिकारक हैं। विशेष रूप से गोरैया की संख्या होने का कारण भी मोबाइल टावर ही हैं। मधुमिक्ख्यों के लिए भी रेडिएशन खतरनाक साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक रेडिएशन न सिर्फ पक्षियों बल्कि फल-सब्जियों के साथ-साथ दूध पर भी पड़ता है। जिस क्षेत्र में टावर लगा होगा वहां पर फलोें के पेड़ मात्र छाया ही देंगे, फल नहीं।

नोटिस तक ही सीमित है कार्रवाई
लोगों के विरोध के बाद नगर निगम सिर्फ नोटिस देने की कार्रवाई तक सीमित है। आज तक एक भी टावर आबादी के बीच से हटा। लोग सिर्फ विरोध करके ही रह जाते हैं। कई बार लिखित शिकायत भी दे चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाती।


कई टावरों का लाइसेंस भी नहीं

नगर निगम अधिकारी भी इस बात को मानते हैं कि कई मोबाइल के तो लाइसेंस भी नहीं है। कुछ समय पहले जांच अभियान में नगर निगम ने कुछ टावरों को अवैध करार देकर सील भी किया था, लेकिन कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई। अधिकारियों की मानें तो टावर से संबंधित कंपनियां सांठ गाठ करके उन्हें दोबारा फिर चालू करा लेती है। इसके अलावा शहर के पुराने हिस्से में तो ज्यादातर टावर पुरानी बिल्डिंगों पर ही हैं। कई टावर तो कंडम भवनों पर ही लगे हैं। इससे आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों के जान और माल की भी हानि होती है।

यह है नियम

नगर निगम ने मोबाइल टावर को लाइसेंस देने से पहले कई तरह के नियम और शर्ताें की लिस्ट तो सूची कर रखी है। लेकिन उसका अनुसरण कराने की जहमत नहीं उठाता।
टावर घनी आबादी से दूर होना चाहिए।
जिस जगह पर टावर लगाया जाता है वह प्लाट खाली होना चाहिए।
उससे निकलने वाली रेडिएशन की रेंज कम होनी चाहिए।
कम आबादी में जिस बिल्डिंग पर टावर लगाया जाता है, वह कम से कम पांच छह मंजिला होनी चाहिए।
टावर के लिए रखा गया जेनरेटर बंद बॉडी का होना चाहिए, जिससे कि शोर न हो।
जिस बिल्डिंग की छत पर टावर लगाया जाता है वह कंडम नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed