फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MNREGA is the basis of livelihood of workers with a scheme

Panipat News: मनरेगा एक योजना के साथ मजदूरों की रोजी-रोटी का आधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 03:56 AM IST
विज्ञापन
MNREGA is the basis of livelihood of workers with a scheme
पानीपत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान के अंतर्गत शनिवार को लाल बत्ती स्थित कांग्रेस भवन में बैठक की। इसमें मनरेगा के बारे में चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने इसे करोड़ों गरीब, मजदूर व ग्रामीण परिवारों की रोजी-रोटी का आधार बताया।
विज्ञापन

मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान के पानीपत प्रभारी सुरेश गुप्ता ने केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर करने और उसके नाम से महात्मा गांधी का नाम हटाने के प्रयासों की कड़ी आलोचना की गई। उन्होंने कहा कि मनरेगा के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ गरीबों के अधिकारों और संविधान की भावना पर सीधा हमला है। इसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष रमेश मलिक और शहरी अध्यक्ष बलजीत सिंह ने सुरेश गुप्ता का स्वागत किया। प्रदेश में आठ लाख से ज्यादा पंजीकृत मनरेगा मजदूर हैं, लेकिन सरकार ने 2024-25 में सिर्फ 2100 परिवारों को 100 दिन का काम दिया। यानी हरियाणा में भाजपा इसे पहले ही खत्म कर चुकी थी और अब नाम बदलकर इसके अस्तित्व को ही मिटाने की कोशिश की गई है। कांग्रेस इस फैसले का हर स्तर पर विरोध करेगी और सरकार को इसे वापस लेने के लिए मजबूर करेगी। मनरेगा मजदूरों के साथ कांग्रेस मजबूती से खड़ी है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरिंदर बुल्ले शाह, सचिन कुंडू, दिव्यांशु बुद्धिराजा, पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, बलवान वाल्मीकि, सतपाल वाल्मीकि, खुशीराम जागलान, संजय गर्ग, सुभाष बठला, रामसिंह सरपंच, सुभाष तंवर सुताना, एडवोकेट मोहकम छौक्कर, सुभाष गिल, रूबल संधू व पुनीत मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed