फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MLA said - don't worry, I will bring the budget

विधायक बोले- चिंता नहीं, बजट मैं लाऊंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
MLA said - don't worry, I will bring the budget
पानीपत। हाउस की बैठक के दौरान मौजूद पार्षद व अधिकारी। - फोटो : Panipat
पानीपत। नगर निगम सदन की बैठक में शहर के कुछ सबसे बड़े मुद्दों पर भी सबकी नजर रही। चर्चा रही कि विकास कार्यों की गुणवत्ता के लिए प्रदेश सरकार ने हरियाणा शेड्यूल ऑफ रेट यानी एचएसआर को बढ़ा दिया है। शहरी विधायक प्रमोद विज ने बताया कि शहरी विधानसभा के अंतर्गत सीवर व पानी की व्यवस्था करवाने वाले प्रोजेक्ट का बजट अब बढ़ जाएगा। ये प्रोजेक्ट पहले 72 करोड़ का था जो अब करीब 100 करोड़ के आसपास हो जाएगा। इसके लिए सीएम से अनुमति ले ली गई है।
विज्ञापन

उन्होंने निगम अधिकारियों से शहर में फायर स्टेशन, 28 बस्तियों को विकसित करने और माडल टाउन के सुंदरीकरण की डीपीआर जल्द से जल्द बनाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि निगम और पार्षदों को बजट की चिंता नहीं करनी, बजट वे मंजूर करवाकर लाएंगे। इस पर निगम आयुक्त ने कहा कि उनके द्वारा लाए गए बजट से अभी भी 65.34 करोड़ रुपये निगम के खाते में जमा हैं। इनसे शहरी विधायक की इच्छा अनुसार विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि इसके अलावा वार्ड नंबर 11 में निगम की जमीन पर ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाएं जाएंगे। वार्ड नंबर 10 में करीब 7 करोड़ से मार्केट और ऑडिटोरियम बनेगा। वार्ड नंबर 9 में मासाखोरों के लिए मार्केट बनाई जाएगी। उन्होंने निगम से इन सभी कामों की डीपीआर तैयार करने के लिए कहा है। इसके अलावा रेलवे ने शहर में चार अंडरपास बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए करीब 21 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बजट भी बनाया गया है जो करीब एक सप्ताह में निगम के पास आ जाएगा। जल्द ही इस परियोजना पर भी काम शुरू होगा। अंडरपास के नीचे पानी जमा न हो इसके लिए वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई करोड़ से ऊपर के कामों की मंजूरी मुख्यालय से- आयुक्त
नगर निगम आयुक्त आरके सिंह ने बजट पर सदन में कहा कि उनके पास एक करोड़ तक के कामों की मंजूरी देने की पावर है। निगम सदन के पास ढाई करोड़ तक की पावर है। अगर इससे ऊपर का कोई टेंडर लगाना है तो इसके लिए मुख्यालय से मंजूरी लेनी पडक़ती है। कई विकास कार्यों की मंजूरी ली जा चुकी है, कई की बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed